- Hindi News
- National
- Manimajra News Mobile Company Pits In Modern Complex Problems With Rainy Water
मॉडर्न कॉम्प्लेक्स में मोबाइल कंपनी ने किए गड्ढे, बरसात में भरे पानी से परेशानी
मॉडर्न कॉम्प्लेक्स में जियो कंपनी और आड़नीं ग्रुप की खुदाई से जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों में पिछले 2 दिन से लगातार हो रही बरसात के बाद पानी भर गया है और यह दिखाई भी नहीं देते। ऐसे में कोई भी इसमें गिर सकता है। इसी को लेकर जब लोगों ने इन्हें भरने के लिए जिओ कंपनी और अडानी कंपनी के कर्मचारियों से कहा तो दोनों कम्पनियों के इंचार्ज एक दूसरे पर इसकी ज़िम्मेदारी डाल रहे हैं। वहीं स्थानीय निवासी इसका खामियाजा भुगत रहे हैं। दरअसल इन दिनों यहां जिओ कंपनी द्वारा अपनी केबल की तारें डाली जा रही हैं। वहीं अडानी ग्रुप द्वारा एलपीजी गैस लोगों को मुहैया करवाने के लिए पाइपें डाली जा रही हैं। दोनों ही कॉम्प्लेक्स में खुदाई कर रहे हैं। खुदाई करने के बाद दोनों कम्पनियाें के कर्मी गड्ढों में मिट्टी नहीं डाल रहे। जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। रेज़िडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कर्नल गुरसेवक सिंह ने नगर निगम कमिश्नर केके यादव को कॉम्प्लेक्स में जीयो कंपनी और इंडियन ऑयल अडानी गैस कंपनी से कॉम्प्लेक्स में खुदाई किए जाने पर एक लेटर लिखा है। कर्नल सिंह ने लिखा है कि पिछले दिनों उन्होंने इस बारे में नगर निगम के चीफ इंजीनियर शैलेंद्र सिंह को सूचित किया था। जिसपर तुरन्त संज्ञान लेते हुए जीयो कंपनी के अधिकारियों को मिलने की हिदायत दी। परिणाम स्वरूप जीयो ने अपना कुछ कार्य दुरुस्त कर दिया। लेकिप अड़ानी गैस ने जीयो कंपनी की खुदाई के बाद ठीक की गई जगह के बग़ल में खुदाई कर दी। रिहायशी जगह वैसे भी थोड़ी तंग है। ऊपर से बिना किसी तालमेल के ये खुदाई की जा रही है। जब इसकी शिकायत करो तो दोनों कम्पनियां एक दूसरे पर ज़िम्मेदारी डाल रही हैं। बेहतर होता अगर जियो और अड़ानी कम्पनी एक साथ काम करते ताकी काम सुचारू रूप से होता। लोगों की दिक्कतों को देखते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष की ओर से निगम कमिश्नर को संबंधित कंंपनी के अधिकारियों को जरूरी हिदायतें देने की गुहार लगाई है।