पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chandigarh News More Money Will Have To Be Paid For Treatment In Dental Fees Have Been Revised

डेंटल में इलाज के लिए ज्यादा पैसा देने होंगे, फीस हुई रिवाइज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बायोमीट्रिक अटेंडेंस पर रोक...

पंजाब यूनिवर्सिटी की सिंडिकेट की बैठक रविवार को हुई। बैठक में लुधियाना स्थित पीयू के रीजनल सेंटर के लिये अगले सेशन से बीए-एलएलबी
की एक और यूनिट शुरू करने को मंजूरी दे दी है जबकि स्वामी सर्वानंद गिरि रीजनल सेंटर होशियारपुर से बीए-एलएलबी और एलएलएम की यूनिट बढ़ाने के मामले को फिर से एक्जामिन करने की बात कह उसे एक बार फिर टाल दिया गया है।

सिंडिकेट ने लाइब्रेरी असिस्टेंट के तौर पर काम कर रहे कर्मचारियों को भी बेसिक पे के साथ डीए-जीपीए देने को हरी झंडी दे दी। इसके लिये मौजूदा पॉलिसी में संशोधन करके लाइब्रेरी में कार्यरत 9 असिस्टेंट को इसके बेनीफिट देने की बात कही। इसके अलावा पेंशन पॉलिसी को लेकर मीटिंग में कोई फैसला नहीं हो पाया । इसकाे रिव्यू करने के लिए कमेटी का गठन किया गया है। टीचरों की अपॉइंटमेंट और प्रमोशन के लिए रिजर्वेशन पॉलिसी पर कोई फैसला नहीं हो पाया। यह
मामला भी कमेटी के पास भेज दिया गया है। सेक्टर-32 के कोआपरेटिव इंस्टीट्यूट में इस बार बीबीए को अप्रूवल नहीं दी गई है। इस इंस्टीट्यूट से संबंधित पूरे कागज सिंडीकेट के सामने नहीं रखे गए थे। यूटी प्रशासन ने रिक्वेस्ट की थी
लेकिन
जगह, टीचर और अन्य सुविधाओं का ब्यौरा प्रस्ताव में नहीं था।

इसी के साथ एचएस जज डेंटल इंस्टीट्यूट से डेंटल ट्रीटमेंट का इलाज कराने के लिये आने वाले मरीजों से अब हर इलाज के लिए अतिरिक्त पैसे वसूले जाएंगे। सिंडिकेट ने इलाज की दरों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी। टीचर्स के अवकाश संबंधी केसों संबंधी कमेटी की रिपोर्ट को भी स्वीकार कर लिया गया है।

वहीं कम्पनसेट ग्राउंड पर दी जाने वाली नौकरी संबंधी केसों को भी सिंडिकेट से मंजूरी देने को लेकर हामी भर दी, जिसके चलते जिन कर्मचारियों का निधन हो गया है उनके आश्रितों को राेजगार मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

इसके अलावा सिंडिकेट ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में ओवरआल चैंपियन बनने पर खेल विभाग एवं एफिलिएटेड कालेजों के प्रयासों की सराहना की और खिलाड़ियों को बधाई दी। साथ ही वाइस चांसलर प्रो. राज कुमार, डायरेक्टर स्पोर्ट्स प्रो. परमिंदर सिंह, डिप्टी डायरेक्टर राकेश मलिक के नेतृत्व की प
्रशंसा की गई गयी और खिलाड़ियों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया गया। सिंडिकेट मैंबर अशोक गोयल द्वारा रोटरी एंड ब्लड बैंक सोसायटी रिसोर्स सेंटर को 100 से भी ज्यादा बार ब्लड डोनेट
करने पर उन्हें बधाई दी गयी और साल में 4 बार ब्लड डोनेट करने वाले स्टार डोनर के तौर पर सम्मानित किया गया।

पीयू के रजिस्ट्रार प्रो. करमजीत सिंह ने करोना वायरस के फैलाव को देखते हुए टीचिंग डिपार्टमेंट, रीजनल सेंटर, इंस्टीट्यूट्स ऑफिस आदि में बायो मीट्रिक अटेंडेंस पर आगामी आदेश तक रोक लगा दी है। अपने-अपने डिपार्टमेंट्स में कर्मचारी मेनुअल अटेंडेंस लगाएंगे।
खबरें और भी हैं...