पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सरकारी स्कूल की टीचर पुनीत को राष्ट्रीय अवार्ड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़ के गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल, सेक्टर 41 डी की होम साइंस टीचर पुनीत मदान को राष्ट्रीय स्तर के अवार्ड से सम्मानित किया गया। पुनीत मदान को यह प्रतिष्ठित अवार्ड अरविंदो सोसाइटी द्वारा दिल्ली में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया।

इस संबंध में गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल, सेक्टर 41 डी की होम साइंस की टीचर पुनीत मदान ने बताया कि दिल्ली में आयोजित ज़ीरो इंवेस्टमेंट इनोवेटिव एजुकेशनल इनिशियेटिवस (ज़ेडआईआईईआई) के तहत उन्हें यह अवार्ड भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल द्वारा प्रदान किया गया था। उन्होंने बताया कि उन्हें ज़ीरो-इन्वेस्टमेंट आइडिया के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के प्रति उनके निरंतर और उत्कृष्ट संबंधों के लिए सम्मानित किया गया है। उन्होंने इस संबंध में बताया कि ज़ेडआईआईईआई द्वारा उनसे कुछ प्रश्न किए गए थे, जिसका उन्होंने बखूबी जवाब दिया था कि किस प्रकार शून्य निवेश कर स्टूडेंट्स को पढ़ाया जा सकता है।
उनके द्वारा दिये गये जवाबों को सराहा गया। उनके इस विचार व सुझाव को उन्होंने अपनी शिक्षा में शून्य निवेश नामक बुक में
प्रकाशित किया है जो कि नेशनल व स्टेट लेवल की बुक है।

क्या है तरीका बच्चों को शून्य निवेश कर पढ़ाये जाने का : इस संबंध में पुनीत मदान ने बताया कि शून्य निवेश पढाई की जरूरत के लिए पेपर, रंग, पेन्सिल, गूगल, गोद आदि किसी विशेष सामग्री की आवश्यकता नही होती है। सामान्यत: स्टूडेंट्स को कई विषय और पाठ पढ़ाए जाते हैं जो कि वे जल्दी ही भूल जाते हैं ऐसे में उनके लिए विजुअल ट्रेनिंग स्ट्रेटेजी जरूरी है।

खबरें और भी हैं...