पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नेशनल पैरा बोशिया चैंपियनशिप शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{15 स्टेट टीमों के 70 प्लेयर्स यहां मुकाबला करने के लिए पहुंचे हैं

}चंडीगढ़. चौथे नेशनल पैरा बोशिया नेशनल चैंपियनशिप-2020 का आगाज शनिवार को हो गया। इसमें 15 स्टेट टीमें हिस्सा ले रही हैं और 70 प्लेयर्स यहां मुकाबला करने के लिए पहुंचे हैं। इसे पैरा बोशिया स्पोर्ट्स वेलफेयर सोसाइटी की ओर से किया जा रहा है। इसमें इंडिविजुअल के साथ साथ टीम कैटेगरी के मुकाबले खेले जाएंगे और दो दिन तक बॉयज एंड गर्ल्स इसमें टाइटल के लिए मुकाबला करेंगे। प्रेसिडेंट जसप्रीत सिंह ने कहा कि ये गेम डिफरेंटली एबल्ड प्लेयर्स के लिए कराई जा रही है। व्हीलचेयर के इस्तेमाल से इसे खेला जाएगा। गेम को उन प्लेयर्स के लिए डिजाइन किया गया है जिसके मोटर स्किल्स बेहतर है वो भी एक या उससे अधिक फॉर्म में। पहले दिन चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एथलीट्स ने प्रैक्टिस मैच खेले और सभी के ऑफिशियल्स भी उनके साथ रहे। टीमों ने मुकाबले की तरह अभ्यास किया और अपनी तैयारी की।
खबरें और भी हैं...