नेहरू युवा केंद्र ने मनाया महिला दिवस
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नेहरू युवा केंद्र चंडीगढ़ की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत मुख्य रूप से उन महिलाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने सामाजिक क्षेत्र में और समाज कुछ बदलाव लाने की दिशा में काम किया। उन्होंने अपने अनुभव भी सांझे किए। कार्यक्रम में मंजुला, पूजा पुष्पेंदर, कौशल्य (स्पाइनल कॉर्ड इंजरी सरवाइवर), हितैषी अरोड़ा भी शामिल थे। चीफ गेस्ट के तौर गुरलीन कौर पुरी धालीवाल मौजूद थी। जस के शान, विद्या(स्पाइनल कॉर्ड इंजरी सरवाइवर), रवनीत कौर, आस्था व बाकियों की तरफ से इस कार्यक्रम के आयोजन में हिस्सा लिया।