- Hindi News
- National
- Chandigarh News Neither Card Generated Nor Test Fee Deposited For One Hour In Server Failed Emergency
सर्वर फेल इमरजेंसी में एक घंटे तक न कार्ड बने न टेस्ट की फीस हुई जमा
वीरवार शाम 5 बजे पीजीआई इमरजेंसी में टेस्ट फीस जमा कराने और नए कार्ड बनवाने वालों की लंबी कतार लग गई। इसकी वजह यह थी कि शाम को सर्वर फेल हो गया। करीब एक घंटे तक सर्वर फेल होने की वजह से सैकंडों लोगों की लंबी कतारें लग गईं। करीब एक घंटे तक सर्वर फेल रहा।
शाम 6 बजे के बाद सर्वर ठीक हुआ। लाइन में लगे राजेश ने बताया कि उसका भाई इमरजेंसी में एडमिट है, डॉक्टर ने टेस्ट लिखे थे, टेस्ट के लिए पहले फीस जमा करानी होती है, तभी टेस्ट होते हैं, लेकिन सर्वर फेल होने के चलते एक घंटे लाइन में लगे रहने के बाद नंबर आया। इसकी वजह से एक घंटा तो फीस जमा कराने में लग गया। ऐसे में मरीजों की लंबी कतार लग गई। इससे टेस्ट कराने में करीब दो घंटे का वक्त लगा। वहीं प्रवक्ता के मुताबिक तकनीकी खराबी के कारण सर्वर कुछ देर के लिए डाउन हुआ था। पीजीआई की टेक्नीकल टीम ने उसे जल्द ठीक कर दिया।