- Hindi News
- National
- Chandigarh News Nine Special Workers Honored With Karmayogi Excellence Award 2020
नौ साेशल वर्कर को किया कर्मयोगी एक्सीलेंस अवाॅर्ड-2020 से सम्मानित
सिटी रिपोर्टर | चंडीगढ़
अपनी फील्ड में पहचान बनाना एक अलग बात है, लेकिन फील्ड के साथ-साथ समाज में एक अच्छी शख्सियत बनकर उभरना अलग बात है। ऐसे ही अनूठी पहचान बनाने वाले नौ कर्मयोगियों को सेक्टर-16 के पंजाब कला भवन में कर्मयोगी एक्सीलेंस अवार्ड-2020 से सम्मानित किया गया। विशेष अतिथि पीसीएस मेजर अमित सरीन ने अवाॅर्डीज को सम्मानित किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की नौ शख्सियतों को सम्मानित किया गया। जिनमें रेलवे स्टेशन की सुरक्षा में शहीद हुए लेफ्टिनेंट त्रिवेणी सिंह को मरणोपरांत यह सम्मान उनके परिवार के लोगों को दिया गया। स्टार्टअप से बड़े आंत्रप्रिन्योर बन मिसाल कायम करने वाले अगम खन्ना को यंग अचीवर, सामाजिक कार्यकर्ता अजय गोयल, सैनिकों के बच्चों को मुफ्त पढ़ाई करवाने वाले यमुनानगर के दिल्ली पब्लिक स्कूल को शिक्षा के क्षेत्र में सम्मानित किया गया। एनवायर्नमेंट एक्टीविस्ट संदीप बिमटा, ग्रामीण क्षेत्र में नि:शुल्क स्वास्थ्य चैकअप कैंप लगाने वाले डा. ऋषभ सिंगला को स्वास्थ्य के लिए कर्मयोग एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया। बच्चों को मुफ्त बॉक्सिंग की कोचिंग देने वाले कोच जोगिंद्र को खेल, विभिन्न एनजीओ के साथ मिलकर उत्कृष्ठ सामाजिक कार्य करने वाली रेखा त्रिवेदी को सोशल सर्विस, 70 प्रतिशत पैरालाइज होने के बावजूद ऑरगैनिक फार्मिंग कर स्वस्थ समाज का संदेश देने वाले करनैल सिंह को कृषि के क्षेत्र में सम्मानित किया गया।
Award Ceremony