ओडिशा ने हरियाणा की लड़कियों को हराया
| Women Cricket|**
}चंडीगढ़. वुमंस सीनियर वनडे ट्रॉफी में भी रविवार को हरियाणा को हार का सामना करना पड़ा। यहां ओडिशा ने हरियाणा की लड़कियों को 2 विकेट से मात दी। इस मैच में ओडिशा ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।
हरियाणा की भावना ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। उन्होंने 50 रनों की पारी खेली। शालिनी कुमारी ने भी 44 गेंदों में 49 रनों की शानदार पारी खेली जिसमें उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के लगाए। इसके अलावा मानसी जोशी ने 29 और सुमन गुलिया ने 27 रनों का योगदान दिया। हरियाणा ने 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। ओडिशा की ओर से सुश्री दिव्यदर्शनी ने 43 रन देकर 5 विकेट झटके। इसके जवाब में ओडिशा ने लक्ष्य को 49.3 ओवरों में 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया। उनकी ओर से मधुस्मिता ने शानदार बल्लेबाजी की और उन्होंने 90 गेंदों में 65 रन बनाए।
उनसे पहले माधुरी मेहता और सरिता मेहर ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 53 रन जोड़े थे। माधुरी ने 36 और सरिता ने 25 रनों की पारी खेली थी। अंजलि सिंह ने 19 रन बनाए। हरियाणा की ओर से प्रियंक शर्मा ने 3 विकेट झटक कर अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया।