पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वाणी के साथ अमेच्योर सतीश जॉइंट-1 स्पॉट पर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
} हुनर के शॉट्स हुए खराब

पंचकूला की हुनर मित्तल अपनी फॉर्म को कायम नहीं रख सकीं और वे पहले से सातवें स्थान पर पहुंच गईं। पहले ही होल पर हुनर ने डबल बोगी की और अगले तीन होल पर उन्हें पार मिले। 5वें होल पर बोगी के बाद उन्हें 8वें होल पर भी बोगी मिली। सेकंड नाइन में हुनर ने एक बर्डी की और वे 77 के कार्ड के बाद सातवें स्थान पर रहीं। ओविया रेड्डी ने भी उनके साथ सातवें स्थान के साथ दिन का अंत किया। चंडीगढ़ की सानिया शर्मा ने अपनी गेम में सुधार किया। पहले दिन 79 का कार्ड लगाने वाली सानिया ने सेकंड राउंड में 71 के कार्ड के बाद टॉप-10 में जगह बनाई। वे नौवें स्थान पर रहीं।

} अमनदीप टॉप-10 से बाहर

पंचकूला की अमनदीप द्राल ने पार के साथ शुरुआत की और 5वें होल पर उन्हें बोगी मिली। 7वें होल पर उन्हें बोगी मिली जबकि सेकंड नाइन में उन्हें एक बर्डी के बाद 11वां स्थान मिला। गौरिका बिश्नोई ने दिन में कई गलतियां की और दो बर्डी के साथ वे भी 11वें पायदान पर रहीं। रिया झा ने 78 के खराब कार्ड के बाद 13वां स्थान हासिल किया जबकि सोनम चुग और लखमेर परदेसी ने 155-155 अंक के साथ जॉइंट-14वां स्थान हासिल किया। स्मृति मेहरा ने 16वां, ज्योत्सना ने 17वां, शगुन नरेन ने 18वां और आयशा कपूर ने 19वां स्थान हासिल किया।

}चंडीगढ़. हीरो वुमन प्रो-गोल्फ टूर-2020 के सेकंड राउंड में वाणी कपूर और अश्मिता सतीश ने टॉप पोजिशन हासिल की। अश्मिता ने दिन की शुरुआत बर्डी के साथ की और तीसरे होल पर उन्हें दूसरी बर्डी लगाने में सफलता मिली। चौथे होल पर बोगी झेलने के बाद 8वें होल पर उन्होंने बर्डी लगाई। सेकंड नाइन में उन्हें तीन बोगी व दो बर्डी के बाद 71 का कार्ड मिला। वाणी कपूर ने 6 पार के साथ शुरुआत की और 7वें के बाद 9वें होल पर उन्हें बर्डी मिली। सेकंड नाइन में वाणी के शॉट्स सही नहीं रहे और पार के बाद दो बोगी उन्होंने की। सेकंड नाइन के अंतिम होल पर बर्डी के बाद उन्होंने 72 का कार्ड लगाया। वे भी जॉइंट-1 पोजिशन पर रहीं। गुरसिमर बढ़वाल 67 का शानदार कार्ड लगाने में कामयाब रहीं। वे प्रणवी के साथ जॉइंट-3 पोजिशन पर हैं।
खबरें और भी हैं...