धनास से 11 ग्राम हेरोइन समेत एक गिरफ्तार
पुलिस ने एक युवक को नशे समेत पकड़ा है। मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान मनीमाजरा के रहने वाले सुखदेव सिंह के रूप में हुई है।
आरोपी के पास से पुलिस को 11 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। बताया गया कि घटना धनास ईडब्ल्यूएस कॉलोनी बापूधाम की है जब आरोपी नशा लेकर आ रहा था और पुलिस ने उसे दबाेच लिया। जांच की गई तो आरोपी के पास से नशा मिला। सुखदेव को हिरासत में ले लिया गया। उसके खिलाफ थाने में केस दर्ज किया गया। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह इसे कहां से लेकर आया था और आगे उसे कहां पर सप्लाई किया जाना था।