पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chandigarh News One Person39s Body Recovered From The Middle Of The Square

चौक के बीच से एक व्यक्ति का शव बरामद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़| सेक्टर-19-27-20-30 चौक के बीच में एक व्यक्ति का शव मिला है। मामले में सेक्टर-19 थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और उसके घरवालों की तलाश करने में जुटी हुई है। देखने से मृतक करीब 40 साल का लग रहा है।

बताया कि घटना शुक्रवार रात की है जब पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना आई कि चौक के बीच में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जांच में सामने आया कि शव करीब तीन दिन पुराना है। शव तीन दिन पुराना होने की वजह से शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं दिख रहा था। पुलिस के मुताबिक एक परिवार के लोग शव की पहचान करने के लिए आ रहे है। हालांकि अभी क्लियर नहीं है कि यह उनके ही परिवार के सदस्य का शव है या नहीं।
खबरें और भी हैं...