पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गवर्नमेंट स्कूल धनास में खुली डिजिटल लाइब्रेरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अब प्राइवेट स्कूलों की तरह गवर्नमेंट स्कूल के बच्चाें काे भी मिलेगा डीजिटल लाइब्रेरी की बुक्स अाॅन लाइन पढ़ने का। चंडीगढ़ कमिशन फाॅर प्राेटेक्शन अाॅफ चाइल्ड राइट्स के सहयाेग से शहर के गवर्नमेंट माॅडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल धनास में पहली डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन शुक्रवार काे डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन रूपिंदरजीत सिंह बराड़ ने किया। कमिशन की चेयरपर्सन हरजिंद्र काैर ने बताया कि जल्द ही शहर के अन्य स्कूलों में इस तरह की डीजिटल लाइब्रेरी बाकी के स्कूलों में भी खाेली जाएगी। काैर ने बताया कि इस लाइब्रेरी में 5 कंप्यूटर, इंटरनेट सेवा, अाैर लगभग 2500 से अधिक बुक्स रखी गई हैं। इस स्कूल के स्टूडेंट्स काे दिल्ली के नेशनल लाइब्रेरी से रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन हाेने के बाद इस स्कूल के स्टूडेंट्स लाइब्रेरी की बुक्स काे अाॅनलाइन, स्कूल में या फिर घर पर रहकर भी कंप्यूटर अाैर मोबाइल पर पढ़ सकेंगे। काैर ने बताया कि ये लाइब्रेरी लगभग 12 लाख रुपये की लागत से खाेली गई है। डीजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी बदनाेर द्वारा किया जाना था। लेकिन कमिशन से मिली जानकारी के मुताबिक वीपी बदनाेर ने कोरोना वायरस के चलते इस समाराेह में अाने से इंकार कर दिया। वहीं कमिशन ने परवाह न करते हुए भी कराेना वायरस के खाेफ काे एक तरह रखकर इस कार्यक्रम काे स्थगित करना उचित नहीं समझा।

खबरें और भी हैं...