पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chandigarh News Peck Closed Students Asked To Vacate Hostel In 72 Hours Classes Suspended In Pu Paper Suspended

पेक बंद, स्टूडेंट्स को 72 घंटे में हाॅस्टल खाली करने को कहा, पीयू में भी क्लासेज सस्पेंड, पेपर स्थगित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मास्क,सेनेटाइजर की कालाबाजारी नहीं रुकी... पढ़ें | पेज 6 पर

पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) ने कोरोना वायरस के खतरे से निपटने को कैंपस बंद करने का फैसला किया है। सभी क्लासेस बंद कर दी गई हैं। 13 अप्रैल तक के लिए ये आदेश किए गए हैं। जितने समय तक क्लासेज बंद रहेंगी, उतने दिन के लिए मौजूदा समेस्टर को एक्सटेंड किया जाएगा। स्टूडेंट्स को हॉस्टल खाली करने के लिए 72 घंटे का समय दिया गया है। मंगलवार दोपहर 12:00 बजे तक हॉस्टल खाली करने होंगे।

पेक में पढ़ने वाले इंटरनेशनल स्टूडेंट्स को भारत छोड़ने की जरूरत नहीं है। दूरदराज वाले स्टूडेंट्स को भी हॉस्टल में रहने के लिए अप्लाई करना होगा। सूत्रों के अनुसार डायरेक्टर ने जो मीटिंग की है, उसमें कुछ स्टूडेंट्स ने चिंता जताई थी कि वे लंबा सफर कैसे करेंगे। इसके बाद तय किया गया कि एक हॉस्टल में 20 से 40 स्टूडेंट्स तक को रुकने की इजाजत दी जाएगी।

पीयू के हॉस्टल्स में रुक सकेंगे स्टूडेंट्स: पीयू में 31 मार्च तक सभी क्लासेज सस्पेंड कर दी गई हैं। ये आदेश यूनिवर्सिटी के साथ-साथ इससे एफिलिएटेड सभी कॉलेजों पर भी लागू होंगे। यूनिवर्सिटी के सभी एडमिनिस्ट्रेटिव काम चलते रहेंगे और स्टूडेंट्स को जबरन हॉस्टल खाली करने की जरूरत नहीं है। सभी हॉस्टल्स में एक मेस चलती रहेगी। पूीयू वीसी प्रो. राजकुमार ने शनिवार को इमरजेंसी मीटिंग बुलाई थी, जो सुबह 11:00 से लेकर शाम 5:00 बजे तक चली। इसी में क्लासेज बंद करने का फैसला हुआ। कहा गया कि पैनिक क्रिएट न किया जाए। जो स्टूडेंट हॉस्टल छोड़कर नहीं जाना चाहते, उनसे जबरदस्ती न की जाए।

साउथ इंडिया से स्टूडेंट नेता निखिल नमरेता ने शुक्रवार को ही डीएसडब्ल्यू को इस बारे में ईमेल कर दी थी। कहा था कि बहुत स्टूडेंट्स ऐसे हैं, जिनके पेरेंट्स स्टेट में यह समस्या गंभीर है। कइयों का घर इतना दूर है कि रास्ते में खतरा रहेगा, इसलिए ऐसे स्टूडेंट्स को हॉस्टल से नहीं निकाला जाए।

}गुड जाॅब

टैक्सी चालक ग्राहकों को सेनेटाइज होने के बाद बैठा रहे...चंडीगढ़ के टैक्सी चालकों ने कोरोना वायरस के खतरे से बचाव के लिए अपने स्तर पर ही प्रयास शुरू कर दिए हैं। पंजाब से संबंध रखने वाले जयपाल ने बताया कि उन्होंने टैक्सी में सेनेटाइजर रखा हुआ है। दिल्ली से आने वाली यात्रियों को गाड़ी में बैठाने से पहले उन्हें सेनेटाइजर का इस्तेमाल करने को कहते हैं। बाकी साथी भी ऐसा ही कर रहे हैं।

}हेल्पलाइन...

नेशनल टाेल फ्री नंबर
011-23978046

}मास्क, सेनेटाइजर महंगा
मिले तो 97795-58282
पर कॉल करें।

रेलवे की हेल्पलाइन:
यात्रा पर कोई समस्या होने पर 9729539520, डीओटी नंबर 0171-2610093 पर फोन कर सकते हैं।

कोरोना वायरस को लेकर अफवाह फैलाने वाले पर होगा केस दर्ज

योगराज शर्मा | चंडीगढ़

प्रशासन के हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर डिपार्टमेंट ने एेपेडेमिक एक्ट 1897 के सेक्शन 2, 3 और 4 को नोटिफाई कर दिया है। नियमों के तहत सभी अस्पतालों (सरकारी और निजी) में सीओवीआईडी-19 के संदिग्ध मामलों की जांच के लिए फ्लू कॉर्नर होने चाहिए। संबंधित व्यक्ति की ट्रेवल हिस्ट्री को लिखा जाएगा। किसी संदिग्ध के संपर्क में अगर वह पिछले 14 दिन में आया है तो इस तरह के व्यक्ति को 14 दि के लिए घर के भीतर ही अलग से रखा जाएगा।

{ कोराेना वायरस को लेकर किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं। ऐसा करने पर केस दर्ज होगा।

{ पिछले 14 दिनों में जो व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित किसी देश या एरिया से आया है और उसे खांसी, बुखार, सांस लेने में कठिनाई के कोई लक्षण नहीं भी हैं, तो भी उसे खुद को घर पर अलग रखना चाहिए। मुंह और नाक को मास्क के साथ ढककर रखना चाहिए। 14 दिन तक परिवार के सदस्यों सहित किसी भी व्यक्ति के संपर्क से बचना चाहिए।

{ यदि संदिग्ध मरीज हॉस्पिटल में दाखिल होने या अलग रहने से मना करता है तो नियमों के तहत अथॉरिटी उसे बलपूर्वक अलग रख सकती है।

{ अगर किसी एक एरिया में वायरस के ज्यादा मामले सामने आते हैं तो एहतियातन उस एरिया को सील भी किया जा सकता है।

{ किसी भी प्राइवेट लेबोरेट्री
को कोरोना वायरस को लेकर टेस्ट सैंपल लेने की मंंजूरी
नहीं दी गई है।

}मोहाली िजले में कॉलेज, सिनेमा हॉल, जिम और स्विमिंग पूल आज से बंद


मोहाली | पंजाब सरकार ने सभी पॉलिटेक्निकल कॉलेज, सरकारी और प्राइवेट कॉलेज 31 मार्च तक बंद करने के निर्देश दिए हैं। सिनेमा हॉल, जिम, स्विमिंग पूल भी अनिश्चितकालीन समय के लिए बंद कर दिए गए हैं। सभी स्पोर्ट्स इवेंट, काॅन्फ्रेंस, कल्चर इवेंट्स, मेले और एग्जिबिशन पर बैन है। ये आदेश 14 मार्च आधी रात से लागू हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मोहाली डीसी को 33 लाेगों की एक लिस्ट भेजी है। ये लोग अभी विदेश होकर आए थे। अब इन लोगों की हालत कैसी है, यह पता करने के लिए कहा गया है। डीसी आशिका जैन ने इसकी पुष्टि की है।

}चंडीगढ़ से फ्लाइट दुबई तो जाएगी, लेकिन यात्री लेकर नहीं आएगी...

चंडीगढ़ | शुक्रवार को इंडिगो की ओर से चंडीगढ़ से दुबई के बीच चल रहे फ्लाइट को 28 मार्च तक रद‌्द करने के फैसले के बाद अब उसमें बदलाव कर दिया है। अब यह फ्लाइट हफ्ते में तीन दिन चंडीगढ़ से दुबई के लिए अपने निर्धारित समय पर रवाना होगी। यहां से दुबई जाने वाले यात्रियों को लेकर यह फ्लाइट जाएगी, लेकिन यह फ्लाइट वहां से किसी भी यात्री को लेकर यहां नहीं आएगी। वापसी में यह फ्लाइट दिल्ली तक आएगी। एयरलाइंस ने यह फैसला चंडीगढ़ में फंसे दुबई के यात्रियों को वापस दुबई छोड़ने के लिए लिया है।

{सभी आंगनबाड़ी सेंटर भी 31 तक बंद

कोरोना का
कहर...एक-एक कर सब कुछ हो रहा बंद...


}पेक हॉस्टल छोड़ घर को चले स्टूडेंट...

}ट्राईसिटी में बेशक कोरोना का एक भी केस कन्फर्म नहीं हुआ है, फिर भी एहतियात के तौर पर लोग भीड़ वाली जगहों पर नहीं जा रहे हैं। इसका असर यह है कि मार्केट, मॉल में भीड़ कम हो गई है। एलांते मॉल शनिवार को दोपहर 1 बजे बिल्कुल सुनसान नजर आया। {फोटो: अश्वनी राणा

}चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस में 300 से 400 सीट खाली जा रही हैं। शनिवार को वीकएंड के दिन भी स्टेशन सूना था। दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ से नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी में 972 सीटें होती हैं। वीकएंड पर एग्जीक्यूटिव क्लास लगभग फुल रहता था।

चंडीगढ़ | पीजीआई और जीएमसीएच-32 में अभी तक कोरोना वायरस से पीड़ित कुल 15 मरीज आए हैं, जिनमें से 14 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। एक की रिपोर्ट आनी बाकी है। पीजीआई में भर्ती संदिग्ध मरीज के सैंपल शनिवार सुबह लिए गए थे। जीएमसीएच-32 में भर्ती दूसरे मरीज के सैंपल में गड़बड़ी के चलते पूरी तरह से जांच नहीं हो सकी। उसके सैंपल दोबारा जांच के लिए पीजीआई भेजे गए हैं।

}चंडीगढ़ में अभी तक 15 मरीज आए संदिग्ध

}माता मनसा देवी मंदिर में नवरात्र पर नहीं लगेंगे भंडारे, सभी प्रोग्राम रद‌्द
संदीप कौशिक. पंचकूला | कोरोना वायरस का प्रकोप चैत्र नवरात्रों पर भी पड़ गया है। नवरात्रों में अब ज्यादा श्रद्धालुओं को न आने के लिए कहा गया है। श्रद्धालु घर बैठे अपने टीवी पर लाइव टेलीकास्ट से मां के दर्शन कर सकेंगे। बोर्ड की ओर से बंदोबस्त किया जा रहा है। नवरात्रों में मेले में लोगों को ज्यादा देर तक एक जगह पर भी खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। वहीं भंडारे भी नहीं लगाने का फैसला लिया गया है।


भुटान से पंचकूला आया कोरोना वायरस का सस्पेक्टेड केस: एक हफ्ते पहले 61 साल का बुजुर्ग भूटान से पंचकूला आया था। जिसमें उस वक्त तो अपना चैकअप नहीं करवाया, जिसके बाद अब जब तबीयत बिगड़ी तो शनिवार को अस्पताल पहुंचा। मरीज में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए हैं। सैंपल लैब भेजे गए हैं। मरीज को खांसी, बुखार और जुखाम है। उन्हें जनरल अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में एडमिट किया गया है।

कस्टमर कष्ट में आया तो एलांते मॉल भी हो गया खाली...

ट्रेनों में सीटें ही सीटें }30 से 40 फीसदी यात्री घटे...
खबरें और भी हैं...