पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Manimajra News People Of Manimajra Town Parked Their Vehicles In The Modern Complex Residents Protested

मॉडर्न कॉम्प्लेक्स में मनीमाजरा टाउन के लाेगों ने खड़े किए अपने वाहन, रेजिडेंट्स ने जताया विरोध

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मॉडर्न कॉम्प्लेक्स में मनीमाजरा टाउन के लोग अपनी गाड़ी पार्क करते हैं। इसी को लेकर काॅम्प्लेक्स के निवासियों में खास रोष है।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि यहां पर टाउन के लोग अपनी कारों को खड़ा कर जाते हैं। ऐसे में यहां के निवासी को अपनी कारें पार्क करने के लिए जगह नहीं मिलती और परेशानी होती है। जब भी उन्हें मना करे तो वह कॉम्प्लेक्स के निवासियों के साथ लड़ाई झगड़ा करते हैं। यही नहीं कई लोगों से तो मारपीट भी की गई है। इस परेशानी के बारे में कई बार पुलिस के अधिकारी को भी अवगत कराया गया लेकिन इसका समाधान नहीं निकला। इसी के चलते लोगों ने पुलिस बीट बॉक्स मे तैनात कर्मचारियों को भी इस बात की जानकारी दी है।

मेन बाजार में भी रात के समय लोग अपने वाहन सड़कों के किनारे खड़े कर देते हैं। जिस कारण बड़े वाहन निकल नहीं पाते हैं। इसी को लेकर स्थानीय निवासियों में खासा रोष है।

निवासियों का कहना है कि यदि रात के समय यहां किसी जगह आग लग जाये तो फायर टेंडर मौके पर पहुंच नहीं पाएगा। कुछ समय पहले यहां एक दुकान में आग लगी थी और फायर टेंडर समय पर न पहुंचने के कारण दुकानदार का काफी नुकसान हुआ था। इसमें भी यही वजह रही की लोगों के वाहन सड़कों पर खड़े थे और उनके वाहन हटाने के लिए काफी समय लग गया। इसी के बीच दुकानदार का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया था। मनीमाजरा व्यापार मंडल की ओर से ओमप्रकाश बुद्धिराजा, प्रदीप भागरा का कहना है कि नगर निगम को लोगों के वाहन खड़े करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था करवानी चाहिए। वहीं पुलिस को भी इस तरह की व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि लोग अपने वाहन मेन बाज़ार की सड़कों पर खड़े न करें।

खबरें और भी हैं...