- Hindi News
- National
- Chandigarh News Person Jumped From Fourth Floor In Gmch 32 Cause Not Known
जीएमसीएच-32 में चौथी मंजिल से कूदा शख्स, कारण पता नहीं चला
चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 में चौथी मंजिल से एक व्यक्ति कूद गया जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में सेक्टर 34 थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह विर्क के रूप में हुई है। पुलिस को गुरप्रीत के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। देर रात तक पुलिस ने मृतक के घरवालों को सूचना दे दी थी जिस पर वह रात तक अस्पताल में आ गए थे। घटना वीरवार की है जब अस्पताल के ए ब्लॉक से गुरप्रीत ने छलांग लगा दी। घटना के बाद उसे इलाज के लिए एमरजेंसी लेकर जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरप्रीत अस्पताल की ओपीडी में मानसिक चिकित्सक से इलाज ले रहा था। गुरप्रीत का कोई पेशेंट भी अस्पताल में भर्ती नहीं था। एेसे में पुलिस जांच कर रही है कि वह अस्पताल तक कैसे आया।