कलाई घड़ी के विराेध में धरना प्रदर्शन अाज
कलाई घड़ियाें के विराेध में सफाई कर्मचारी वीरवार काे सुबह 11 बजे से दाेपहर 2 बजे तक एमसी अाॅफिस अागे धरना देंगे। इसका फैसला सफाई कर्मचारी यूनियन ने विभिन्न विभागाें की यूनियनाें अाैर फेडरेशन के पदाधिकारियाें से मिलकर लिया है। यूनियन के प्रधान कृष्ण चड्ढा अाैर जनरल सेक्रेटरी अाेम पाल चांवर ने जारी बयान में कहा है कि एमसी की अाेर से मृतक कर्मचारियाें के अाश्रिताें काे नाैकरी नहीं दी जा रही है अाैर 10- 15 साल से डेलीवेज पर लगे कर्मचारियाें काे रेगुलर नहीं किया जा रहा है। सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान कृष्णा चड्ढा ने कहा कि इस प्रकार की कार्यप्रणाली कर्मचारियाें काे बंधुअा मजदूर की तरह ट्रीट कर रही है। खासकर चतुर्थ कर्मचारियाें के साथ दाेहरा व्यवहार किया जा रहा है, निगम के सफाई कर्मचारियाें काे कलाई घड़ियां बांधने के लिए दी हैं । एेसा करके उन्हें बंधुअा मजूदर बनाया जा रहा है। जिसे देश का सविधान में अवैध माना गया है। उसे नगर निगम कैसे वैध कर सकता है। वहीं काम के दाैरान राेड पर ही माैत हाेने वाले कर्मचारियाें का जीवन बीमा तक नहीं करवाया जा रहा है।