पुलिस कर्मी से की मारपीट, केस दर्ज
होली के फंक्शन के दौरान पुलिस कर्मी के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान फिरोजपुर के रहने वाले राकेश कुमार के रूप में हुई है। राकेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के तहत दर्ज किया गया है। बताया गया कि घटना सेक्टर 10-11 डिवाइडिंग रोड की है जब ट्रैफिक पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल करनैल सिंह की ड्यूटी थी। इसी दौरान राकेश कुमार का करनैल सिंह के साथ विवाद हो गया। मामले में थाना पुलिस को बुलाया और उसके खिलाफ शिकायत दी गई जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।