- Hindi News
- National
- Chandigarh News Police Raised Gangster With Letter 39h39 To Kill Congress Worker With Jaipal
पुलिस ने उठाया ‘ज’ अक्षर वाला गैंगस्टर, जयपाल के साथ मिलकर करनी थी कांग्रेसी वर्कर की हत्या
30 किलो सोने की लूट के मामले में कुख्यात गैंगस्टर जयपाल भुल्लर को पनाह देने वाले राहों रोड निवासी “ज’ अक्षर के नाम वाले गैंगस्टर को शुक्रवार को लुधियाना पुलिस व ओक्कू के कंबाइंड आॅप्रेशन के बाद हिरासत में ले लिया। उसे सीधा चंडीगढ़ ले गए। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। क्योंकि उसका नाम गगनदीप सिंह जज ने लिया है। हालांकि,अधिकारी इसके बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं। शनिवार सुबह पुलिस ने राहों रोड पर गैंगस्टर के घर पर रेड की, तब वह सो रहा था। लुधियाना पुलिस के साथ ओक्कू के अधिकारी मौजूद थे। उसे लेकर वह चंडीगढ़ ले गए। शनिवार को गगन से करीब सवा 4 घंटे तक पूछताछ की गई।
भेष बदलकर जयपाल आया था लुधियाना
गगन ने पुलिस को बताया सोने की लूट करने से पहले जयपाल साथियों के साथ राहों रोड पर गैंगस्टर के घर रुका। वहीं पर असलहा भी रखा, वारदात के बाद भी वह उसके पास रुके थे। भेष बदलकर जयपाल दोबारा लुधियाना आया। इस बार मकसद एक कांग्रेसी वर्कर की हत्या करना था।
}यह था मामला
17 आईआईएफएल गोल्ड लोन कंपनी से कार सवारों ने 30 किलो सोना लूट लिया था। इसके बाद पुलिस ने छानबीन कर गत 7 मार्च को फिरोजपुर में रेड कर तीन दर्जन संदिग्ध लोगों को
उठाया था। इन्हीं लोगों से पूछताछ के आधार पर चंडीगढ़ से गगन को काबू किया गया। अब गगन से भी पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है ताकि मामले की सभी कड़ियों तक पहंुचा जा सके।
लगातार पूछताछ कर रही है ताकि मामले की सभी कड़ियों तक पहंुचा जा सके।