पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chandigarh News Police Should Not Take Action Against Raveena Tandon Farah Khan And Bharti High Court

रवीना टंडन, फराह खान और भारती पर पुलिस न करे कार्रवाई : हाईकोर्ट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ईसाई समुदाय पर टिप्पणी मामला

चंडीगढ़ | अभिनेत्री, रवीना टंडन, डायरेक्टर फराह खान और कामेडियन भारती सिंह की एफआईआर खारिज किए जाने की मांग पर हाईकोर्ट ने तीनों को राहत देते हुए फिलहाल इनके खिलाफ कोई कार्रवाई न करने के लिए पुलिस को निर्देश दिया। जस्टिस सुदीप आहलूवालिया ने मामले पर 25 मार्च के लिए अगली सुनवाई तय की है। तीनों के खिलाफ रूपनगर और फिरोजपुर पुलिस ने एक टीवी शो के दौरान ईसाई समुदाय पर टिप्पणी कर धार्मिक भावनाओं को आहत करने पर एफआईआर दर्ज है। दोनों एफआईआर खारिज किए जाने की मांग को लेकर याचिका में कहा गया कि बदनीयती से एफआईआर दर्ज कराई गई है जाे आधारहीन है।

खबरें और भी हैं...