- Hindi News
- National
- Chandigarh News Post Of Chb Chairman On Additional Charge For Two Years Officers Of Ut Cadre Also Not Found
सीएचबी चेयरमैन की पोस्ट दो साल से एडिशनल चार्ज पर, यूटी कैडर के भी नहीं मिले आॅफिसर्स
सिर्फ एक अफसर ने हाल में चंडीगढ़ जॉइन किया था...हांलाकि यूटी कैडर से सिर्फ एक अफसर विनोद पी कावले ने हाल ही में चंडीगढ़ में ज्वाइन किया था। इस साल दो और आॅफिसर्स चंडीगढ़ से वापस अपने मूल कैडर पंजाब में वापस लौंटेंगे। फाइनेंस सेक्रेटरी और स्पेशल सेक्रेटरी फाइनेंस की चंडीगढ़ में टेन्योर अगस्त महीने में पूरी हो रही है।
यूटी चंडीगढ़ प्रशासन से आॅफिसर्स की ट्रांसफर तो दूसरे एरिया में की
जा रही है लेकिन यहां पर नए आॅफिसर्स कम भेजे जा रहे हैं। इसका अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि पिछले दो साल से चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन की पोस्ट एडिशनल चार्ज पर चल रही है।
यूटी कैडर के आईएएस मनिंदर सिंह बैंस के जाने के बाद से इस पोस्ट का चार्ज फाइनेंस सेक्रेटरी के पास ही है। हांलाकि ये पोस्ट चंडीगढ़ के लिए इसलिए इंपाॅर्टेंट हैं क्योंकि चंडीगड़ में करीब 62 हजार मकान हैं, आईटी पार्क में 123 एकड़ जमीन सीएचबी के पास है। ये पोस्ट चंडीगढ़ प्रशासन में दूसरी सबसे इंपाॅर्टेंट पोस्ट मानी जाती है और वो इसलिए कि चंडीगढ़ में सबसे सीनियर आईएएस आॅफिसर होता है एडवाइजर टू एडमिनिस्ट्रेटर। जिसके बाद दूसरा सीनियर आॅफिसर हमेशा चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड का चेयरमैन ही रहा है। इसको लेकर आॅफिसर्स की मानें तो कोई भी पोस्ट जो यूटी कैडर की खाली होती है या यहां से यूटी कैडर आॅफिसर को दूसरी यूटी में ट्रांसफर किया जाता है तो इसके लिए आॅफिसर एमएचए से नहीं मांगा जाता है बल्कि खुद वहां से अफसर भेजा जाता है। सिर्फ यही पोस्ट नहीं बल्कि पिछले कुछ टाइम से यूटी कैडर की और भी पोस्टें खाली हुई हैं लेकिन उनके अंगेस्ट आॅफिसर नहीं मिले हैं। इसमें यूटी कैडर के आईएएस बीएल शर्मा जिनके पास एजूकेशन सेक्रेटरी का चार्ज तो वो रिटायर हुए हैं, हाल ही में सेक्रेटरी ट्रांसपोर्ट डाॅ. अजय कुमार सिंगला रिटायर हुए, सब डिविजनल मजिस्ट्रेट साउथ सौरभ मिश्रा को चंडीगढ़ से ट्रांसफर किया गया है, लेकिन इनकी जगह पर कोई यूटी कैडर आॅफिसर की ट्रांसफर चंडीगढ़ नहीं की गई।