प्रजापति समाज ने किया होलिका दहन
चंडीगढ़ | प्रजापति समाज ने सोमवार की शाम सेक्टर 25 में जनता और कुम्हार कॉलोनी में होली की पूर्व संध्या पर होलिका दहन किया। इस मौके पर समाज के लोगों ने पूरे जोश के साथ होलिका दहन में हिस्सा लिया। बच्चों ने भी पूरे जोश के साथ होली मनाई। इस मौके पर समाज के बुजुर्गों ने बच्चों को आर्शिवाद दिया और मंगलवार को रंगों का त्यौहार आपसी भाईचारे और प्रेम से मनाने का संदेश दिया। इस मौके पर सुभाष पंवार, सुनील दुरहान, ओमप्रकाश, रामकुमार, संदीप रोकना, कृष्ण पंवार, राकेश तंवर, आशीष पंवार, जतिन पंवार, राजकुमार, सूरज, अंकित, दीपक, अश्वनी, अजय आदि लोगों ने हिस्सा लिया।