- Hindi News
- National
- Chandigarh News Preparations To Run Volvo Buses From Nearest Cities Of Haryana Punjab And Himachal To Chandigarh International Airport
हरियाणा, पंजाब अाैर हिमाचल के नजदीकी शहरों से चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक वॉल्वो बसें चलाने की तैयारी
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पैसेंजर फुटफाल बढ़ाने के उद्देश्य से पड़ोसी राज्यों हरियाणा, पंजाब, हिमाचल के नजदीकी शहरों से एयरपोर्ट के बीच वॉल्वो चलाने की तैयारी में जुट गया है। एयरपोर्ट के सीईओ अजय कुमार ने बताया कि इसके लिए प्रदेश सरकार से बातचीत चल रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला से चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच शिमला, सोलन और पंजाब में पटियाला, लुधियाना, आनंदपुर साहिब से वॉल्वो बसें चलाई जाएं तो लोगों को सुविधा होगी। अजय कुमार का कहना है कि लोगों को यह सुविधा मिलेगी तो दूर दराज फ्लाइट से जाने के लिए चंडीगढ़ उनके लिए आइडियल डेस्टिनेशन होगा। इससे चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पैसेंजर फुटफाल भी बढ़ेगा। सीईओ अजय कुमार ने बताया कि अभी चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सालाना 20 लाख पैसेंजर ट्रेवल करते हैं, लेकिन हमने एक साल में इस संख्या को बढ़ाकर 50 लाख करने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए हमने यहां पर यात्री सुविधाओं को बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके अलावा हमारा लक्ष्य है कि एक साल के भीतर यहां से एक दिन में कम से कम 100 फ्लाइट्स ऑपरेट हों। इसके लिए हमने एयरलाइंस को प्रस्ताव भेजने शुरू कर दिए हैं। स्पाइसजेट को दोबारा ऑपरेशन के लिए भेजा प्रस्ताव: एयरपोर्ट अथॉरिटी ने चंडीगढ़ से डोमेस्टिक कनेक्शन बढ़ाने के लिए स्पाइसजेट को अप्रैल से एक बार फिर फ्लाइट सर्विस शुरू करने के लिए प्रस्ताव भेजा है।
}इनलाइन बैगेज सिस्टम मई से शुरू...
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इनलाइन बैगेज सिस्टम शुरू होने जा रहा है। इसके शुरू होने से यात्रियों को सुविधा होगी। उसे एक्सरे लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। एक्सरे लाइन में यात्रियों का जो समय जाया होता था वह अब नहीं होगा। इस सिस्टम के तहत चेक इन काउंटर से अपना बोर्डिंग पास लेकर बैगेज जमा करा देगा। उसके बाद उसका एक्सरे मशीन से होकर सीधे एयरलाइंस स्टाफ के पास पहुंच जाएगा। एयरपोर्ट के सीईओ अजय कुमार ने बताया कि यह सुविधा फिलहाल कुछ चुनिंदा मेट्राे सिटी एयरपोर्ट पर है। लेकिन अब मई तक चंडीगढ़ में भी यह सुविधा शुरू हो जाएगी।