पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chandigarh News Previous Results Of Ggdsd College Will Also Be Subject Wise Check

जीजीडीएसडी कॉलेज के पिछले रिजल्ट्स भी होंगे सब्जेक्ट वाइज चेक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{पीयू की कमेटी ने मांगे दो एक्सपर्ट, 12 को होनी है आगामी मीटिंग

गोस्वामी गणेश दत्ता सनातन धर्म कॉलेज (जीजीडीएसडी) सेक्टर 32 में कॉमर्स स्ट्रीम के पुराने सभी रिजल्टस भी चेक किए जा सकते हैं। प्रो इमैनुअल नाहर, प्रो देविंदर सिंह वाली कमेटी ने सब्जेक्ट वाइज रिजल्ट चेक करने के लिए दो एक्सपर्ट्स मांगे हैं।

कमेटी की आगामी मीटिंग 12 मार्च को होनी है। इसी कॉलेज के मेंबर्स वाले बोर्ड ऑफ अकेडेमिक्स ने बीकॉम थर्ड सेमेस्टर के कंपनी लॉ और कॉस्ट अकाउंटिंग का पेपर दोबारा लेने का डिसिजन 12 दिसंबर में ही दे दिया था। लेकिन ये मसला लगातार टल रहा है। 25 फरवरी को स्टूडेंट्स ने इस मसले पर प्रोटेस्ट किया था। लगभग 60 स्टूडेंट्स ने 375 स्टूडेंट्स की रिप्रेजेंटेशन सब्मिट की थी कि उनका एग्जाम दोबारा ना लिया जाए। यूनिवर्सिटी ने सिंडीकेट मीटिंग के कारण छह और नौ मार्च को होने वाले एग्जाम को टाल दिया था लेकिन अभी तक इस मसले पर कोई डिसिजन नहीं किया गया है। सिंडीकेट में इस मसले को रखा ही नहीं गया है।

{बोर्ड ऑफ अकेडेमिक्स ने दिया है कि दोबारा पेपर कराने का सुझाव

}कमेटी की मीटिंग के बाद इसको सिंडीकेट में रखा जाएगा... बीकॉम के ये दोनों पेपर जीजीडीएसडी काॅलेज में अक्टूबर में हुए मिड टर्म एग्जाम में ही आए हुए थे। पेपर 95 फीसदी से अधिक समान थे। जब ये बात सामने आई कि जो लोग बोर्ड ऑफ अकेडेमिक्स के मेंबर्स हैं और विषय को कॉलेज में भी पढ़ा रहे हैं तो कमेटी के कुछ मेंबर्स ने कहा कि पिछले कुछ सालों के रिजल्ट का भी मिलान किया जाए। इसी वजह से कमेटी ने दो एक्सपर्ट्स मांगे हैं। कमेटी की मीटिंग के बाद इसको सिंडीकेट में रखा जाएगा। उसके बाद ही फैसला होगा। स्टूडेंट्स के बाकी एग्जाम वाले रिजल्ट देख कर इन दोनों सब्जेक्ट्स में एवरेज नंबर देने का फैसला भी किया जा सकता है।
खबरें और भी हैं...