- Hindi News
- National
- Chandigarh News Programs Organized On The Subject Of Education And Culture
शिक्षा और संस्कार के विषय पर कार्यक्रम हुए आयोजित
चंडीगढ़। गुरु कृपा कल्याण समिति की ओर से शिक्षा अभियान के तहत रविवार को शिक्षा और संस्कार के विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों को सामाजिक शिष्टाचार का ज्ञान दिया गया। इस अवसर पर स्प्रैडिंग स्माइल्स पीपल्स फाउंडेशन सोसायटी की ओर से बच्चों के लिए कई कंपीटिशन भी करवाए गए। उनकी तरफ से बच्चों को गिफ्ट भी बांटे गए । इस अवसर पर समिति के प्रधान गौरव कुमार और उनकी पूरी टीम ने स्प्रैडिंग स्माइल्स पीपल्स फाउंडेशन सोसायटी के सदस्यों का आभार जताया।