पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

न्यूरोडीजेनरेशन रोकने के लिए पीयू में होगा काम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़| पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज (यूआईपीएस) के डॉ. गुरपाल सिंह, डिपार्टमेंट ऑफ बायो फिजिक्स की डॉ. नेहा सिंगला और डॉक्टर रवि पी बरनवाल को इंडो इजिप्ट रिसर्च प्रोजेक्ट मिला है जिसके तहत वह न्यूरोडीजेनरेशन रोकने के लिए ड्रग डिलीवरी सिस्टम तैयार करेंगे। यह टीम मंदसौर यूनिवर्सिटी इजिप्ट के डॉ. रेहब अहमदी अहमद अल असद अशनौर और प्रोफेसर मोहम्मद मसूद सलामा साथ ताओ प्रोटीन के कारण होने वाले विभिन्न तरह के न्यूरोडीजेनरेटिव डिसऑर्डर को रोकने की कोशिश करेंगे। ताओपैथी के कारण बुजुर्गों में आज के क्वेश्चन अल्जाइमर और कैंसर जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं वह इन विट्रो और इन वीवो तरीके से इस एरिया में रिसर्च करेंगे ताकि इंसानों को इसका लाभ पहुंच सके।
खबरें और भी हैं...