पंजाब एफसी का मुकाबला अब नेरोका एफसी के साथ
}पंजाब फॉर्म में नहीं
पंजाब की स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है और पिछले पांच मुकाबलों में से एक में ही उन्हें जीत मिली है। पंजाब की नजरें यहां पर तीन अंक हासिल करने पर लगी हैं। पिछले मैच में गिवसन सिंह की स्टॉपेज टाइम पेनल्टी ने पंजाब को जीत से वंचित कर दिया था। कोच यॉन लॉ ने कहा कि अंतिम समय में आए गोल से हमें काफी नुकसान झेलना पड़ा है। हम इसी कारण से लीडर मोहन बागान पर प्रैशर नहीं बना पाए हैं।
}चंडीगढ़. हीरो आईलीग में सेकंड स्पॉट पर चल रही पंजाब एफसी की टीम को अब नेरोका एफसी के चैलेंज का सामना करना है। दोनों के बीच मैच को फैंस शाम पांच बजे से लाइव देख सकेंगे। इससे पहले लुधियाना में नेरोका की टीम जीत हासिल नहीं कर सकी थी और टीम ने पहले निर्णायक लीड भी हासिल की थी। पंजाब एफसी के होम ग्राउंड पर नेरोका एक समय 0-2 से लीड कर रही थी लेकिन दिपांडा डिका के तीन गोल की बदौलत पंजाब ने जीत दर्ज की थी। डिका भी एक रिकॉर्ड कायम करने के करीब हैं और वे अभी तक 49 गोल कर चुके हैं। वे अपने अर्धशतक से एक गोल दूर हैं। वे इस कामयाबी को हासिल कर सकते हैं।
ऑरेंज ब्रिगेड नेरोका एफसी ने अभी तक कई अच्छे मैच खेले हैं और वे पंजाब के खिलाफ जीत दर्ज करने की पूरी कोशिश करेंगे। कोच राइकान की टीम को अभी डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सिटी का भी सामना करना है। कोच ने कहा कि ये मैच आसान नहीं होगा। अब लीग खत्म होने वाली है और सभी अपनी पोजिशन को बेहतर करना चाहते हैं। पंजाब और चर्चिल ब्रदर्स सभी टीमें स्ट्रॉन्ग हैं।