- Hindi News
- National
- Chandigarh News Rain In Chandigarh Punjab Mercury Dropped To 5 Degree In Himachal
चंडीगढ़-पंजाब में बारिश, हिमाचल में बर्फबारी से पारा 5 डिग्री तक गिरा
तस्वीर मुक्तसर की है
चंडीगढ़/शिमला| बुधवार सुबह से ही चंडीगढ़ में बादल छाए हुए थे। दोपहर को अचानक बूंदाबांदी शुरू हो गई और हवा चलने लगी। दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। इससे मौसम काफी ठंडा हो गया। रात करीब 9:30 बजे काफी तेज बारिश होने लगी जो करीब एक से डेढ़ घटा चली। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। अगले दो दिन (वीरवार और शुक्रवार) भी बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पंजाब और हरियाणा में भी जोरदार बारिश हुई और कुछ जगह ओले भी गिरे। वहीं हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों नारकंडा, कुफरी व मनाली में बर्फबारी से पारे में गिरावट दर्ज की गई है ।