पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chandigarh News Rain In Trinity Himachal Snowfall Dropped By 50 Temperature Will Rise From Monday

ट्राईसिटी में बारिश, हिमाचल में बर्फबारी से 50 गिरा पारा, सोमवार से बढ़ेगा तापमान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़/शिमला| शिमला, कुफरी, नारकंडा, खिड़की अाैर खड़ापत्थर समेत अन्य स्थानाें पर शनिवार को लगातार तीसरे दिन बर्फबारी व बारिश हुई। इससे प्रदेशभर में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। शिमला का तापमान -0.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। चंडीगढ़ में भी दिनभर बादल छाए रहे और बूंदाबांदी होती रही। हवाएं चलने से तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 8 डिग्री कम है। मौजूदा पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर के ऊपर बना हुआ है। इसके चलते चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पंजाब पर बना है। माैसम विभाग के अनुसार रविवार दोपहर बाद से पूरे उत्तर भारत में आसमान साफ होने लगेगा। सोमवार से तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। अगले हफ्ते बारिश की कोई संभावना नहीं है।


तस्वीर कुफरी की है।
खबरें और भी हैं...