पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chandigarh News Rain Is Expected Even Today The Weather Will Open Only After Tomorrow Afternoon

आज भी बारिश के आसार, कल दोपहर बाद ही खुलेगा मौसम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
}16 से तापमान में इजाफा होने की संभावना... मौसम विशेषज्ञ डॉ. डीपी दूबे ने बताया कि एक दो रोज में वेस्टर्न डिस्टरबेंस दिल्ली के रास्ते राजस्थान की ओर मूव कर जाएगा। ऐसे में 16 से चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी होना शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि एक और 20 मार्च के बाद एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के आसार हैं, लेकिन वह इतना ज्यादा मजबूत नहीं है। ऐसे में चंडीगढ़ में इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।


बुधवार रात को शुरू हुई तेज बारिश वीरवार सुबह तक हल्की-फुल्की होती रही। उसके बाद धूप निकली। हालांकि बीच-बीच में बादल भी छाए। लेकिन शाम 4:30 बजे एकाएक फिर से बादल गरजने लगे। लेकिन यह बरसे नहीं। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो और बारिश के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अभी वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। अगले दो दिन बारिश के आसार हैं। शनिवार दोपहर बाद मौसम खुलने की संभावना है। इस बीच वीरवार को दिन का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री दर्ज किया, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। वहीं बुधवार रात का न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा।

बदलता मौसम }कभी धूप तो कभी बारिश...

खबरें और भी हैं...