पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chandigarh News Ramneet S Mukherjee Received Woman Leadership Award On Woman39s Day

वुमन डे पर रमनीत एस मुखर्जी को मिला वुमन लीडरशिप पुरस्कार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़ की ह्यूमन राइट वर्कर रमनीत एस मुखर्जी जो संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार विजेता हैं और हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट की संस्थापक हैं, को रेखा शर्मा, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष और अंकित कुमार, संस्थापक, केयर नीडी फाउंडेशन, द्वारा महिला दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रतिष्ठित वुमन लीडरशिप अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। विमन लीडरशिप अवार्ड 2020 समारोह का आयोजन केयर नीडी फाउंडेशन और राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था। इस अवसर पर कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीडऩ विषय पर एक कार्यशाला भी आयोजित की गई।

रमनीत एस मुखर्जी ने कहा कि मैं अपने परिवार और दोस्तों के प्रति आभार व्यक्त करती हूं। जिनके सहयोग और प्रोत्साहन के कारण मैं सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ सकी हूं। रमनीत ने विगत 12 वर्षों के दौरान सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पहले भी कई पुरस्कार व सम्मान प्राप्त किए हैं। जैसे कि विजनरी वुमन ऑफ दि ईयर अवार्ड (2017) और महिला उत्कृष्टता पुरस्कार (2016)। वह वर्ष 2013 में केदारनाथ में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान उत्तराखंड जाने वाली पहली और एकमात्र दिव्यांग महिला थीं, जिनके योगदान की प्रशंसा स्वयं भारत के उपराष्ट्रपति ने भी की। वह 2019 में चंडीगढ़ लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाली पहली उम्मीदवार बनीं। वह एक प्रतिष्ठित परोपकारी महिला, प्रेरक वक्ता, स्टार्टअप के लिए एमएसएमई ग्रोथ कोच और एक गायिका के रूप में जानी जाती हैं। उनका विजन है कि सेवा, अनुभव और सामाजिक कार्यों के माध्यम से अपने देश के प्रति योगदान किया जाना चाहिए।

खबरें और भी हैं...