सेक्टर 42 की खस्ताहाल राेड की रिकार्पेटिंग शुरू
मेयर राजबाला मलिक ने साेमवार काे सेक्टर 42 में गवर्नमेंट गर्ल्स काॅलेज के सामने की वी फाइव राेड की रिकार्पेंटिंग की शुरुआत करवाई। इस माैके पर एरिया काउंसलर हरदीप सिंह अाैर एक्सईएन अजय गर्ग , एसडीअाे, जेई के अलावा रेजिडेंट्स माैजूद थे।
मेयर राजबाला मलिक ने कहा कि इस राेड की रिकार्पेटिंग पांच साल बाद हाेने लगी है। राेड की कंडीशन बहुत की खराब थी। अब इस राेड पर 30 एमएम कंक्रीट अाैर तारकाेल की लेयर से रिकार्पेटिंग की जा रही है। इस 1.5 किलाेमीटर राेड की रिकार्पेटिंग करने पर एमसी का 12 लाख खर्च अाया है। मेयर ने संबंधित इंजीनियर्स अाैर ठेकेदार काे डायरेक्शन दी कि इस काम काे एक वीक में प्राॅपर ढंग से कंप्लीट किया जाए। वहीं एरिया
काउंसलर हरदीप सिंह ने कहा कि वी फाइव राेड से काॅलेज
स्टूडेंट्स का अाना जाना रहता था, टूटी राेड हाेने की वजह से रेजिडेंट्स के अलावा स्टूडेंट्स काे भी दिक्कत हाे रही थी। अब राेड रिकार्पेट हाेने से उनकी शिकायत का निवारण हाे जाएगा।