- Hindi News
- National
- Chandigarh News Relief All Patients In Corona Virus Chandigarh Still Negative
राहत: कोरोना वायरस के चंडीगढ़ में अभी तक सभी मरीज नेगेटिव
कोरोना वायरस के पीजीआई और जीएमसीएच-32 में एक दर्जन से अधिक संदिग्ध मरीज आ चुके हैं, लेकिन राहत की बात यह है कि उन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। चंडीगढ़ में कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज मोहाली का एक युवक 27 जनवरी को आया था। उसकी रिपाेर्ट नेगेटिव आई थी। चंडीगढ़ में जितने भी संदिग्ध मरीज आए, उन सभी की विदेश से वापस आने की हिस्ट्री रही। ज्यादातर संदिग्ध मरीज सदर्न सेक्टर के पाए गए हैं। ज्यादातर संदिग्ध मरीज चाइना, सिंगापुर, स्विटजरलैंड, इंडोनेशिया, सिंगापुर, इटली, पौलेंड से लौटकर चंडीगढ़ उनमें ही शुरुआती सिमटम दिखे।
हेल्थ मिनिस्ट्री से अप्रूवल के बाद अब पीजीआई में कोरोना वायरस की जांच हो रही है। ऐसे में रिपोर्ट आने में 4 से 5 घंटे का वक्त लग रहा है। ऐसे में मरीज को रिपोर्ट का इंतजार करने में ज्यादा वक्त नहीं करना पड़ता। इसके अलावा इलाज भी जल्द मिल जाता है।
उधर, विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना वायरस को लेकर पेनिक होने की जरूरत नहीं है। बस सावधानी बरतने की जरूरत है। अपना इम्यून सिस्टम दुरुस्त रखें।