कोरोना वायरस के जीरकपुर से आए संदिग्ध की रिपोर्ट निगेटिव
}रविवार को जांच टीमों ने नहीं की छापेमारी... रविवार को कैमिस्ट शॉप्स के बंद होने के कारण मास्क और सेनिटाइजर की कालाबाजारी को रोकने को लेकर बनाई गई टीम ने रविवार को छापेमारी नहीं की। सोमवार को यह टीमों फिर से अपने अपने इलाकों में छापेमारी करेंगी।
पीजीआई में शनिवार को जीरकपुर से आये कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव आयी। वहीं रविवार को पीजीआई में कोई नया मरीज नहीं आया। वहीं रविवार से पीजीआई में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों की जांच की सुविधा को शुरू कर दिया गया । इसके लिए जरूरी किट आदि की व्यवस्था पीजीआई में कर दी गई है। ऐसा होने से संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट तीन से चार घंटे में ही आ जाएगी। जांच सुविधा के शुरू होने से मरीजों को तुरंत इलाज मिल पायेगा। इस सुविधा के शुरू होने से न सिर्फ चंडीगढ़ बल्कि आसपास के रीजन के लोगों को भी सुविधा होगी।