- Hindi News
- National
- Chandigarh News Returning Home In Rain Subhash39s Activa Collides With Overspeed Car Dies
बारिश में घर लौट रहे सुभाष की एक्टिवा को ओवरस्पीड कार ने मारी टक्कर, मौत
}घर में कमाने वाले अकेले थे... सुभाष अॉफिस में अपने मालिक का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने प|ी को फोन किया। हाल-चाल जाना। फिर पिता के साथ बात की। इसके बाद उनके मालिक आए और वह सैलरी लेकर घर जा रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया। सुभाष घर में अकेले कमाने वाले थे।
तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक्टिवा सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान धनास के रहने वाले 42 साल के सुभाष चंद के रूप में हुई है। प्राथमिक स्तर पर पुलिस की जांच में सामने आया है कि हादसा इनोवा कार के साथ हुआ है। जो कॉलसेंटर से संबंधित बताई जा रही है। हादसे के समय कार में 3 लड़कियां सवार थीं। बताया गया कि सुभाष का परिवार हिमाचल में रहता है। परिवार में प|ी और 2 बच्चे हैं। सुभाष धनास में किराए पर रहते थे और सेक्टर-22 स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। घटना बुधवार रात की है, जब सुभाष करीब साढ़े 9 बजे अपने अॉफिस से घर के लिए निकले। जब वह सेक्टर 22-23 लाइट पॉइंट पर पहुंचे तो उन्हें वहां पर एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक्टिवा का काफी नुकसान हो गया। घटना के बाद जख्मी सुभाष को इलाज के लिए जीएमएसएच-16 लेकर जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुभाष अपने 2 भाइयों के साथ धनास में रह रहे थे। वह रोज 7 बजे तक घर पहुंच जाते थे। लेकिन बुधवार को सैलरी लेने के लिए वह अॉफिस में ही मालिक का इंतजार कर रहे थे। इसके बाद जब वह निकले तो तेज बारिश हो रही थी।