- Hindi News
- National
- Chandigarh News Rounded Parking Woman Trying To Stop Car Climbed On Bonnet
रॉन्ग पार्किंग: कार को रोकने की कोशिश कर रही महिला बोनट पर चढ़ी
चंडीगढ़| रॉन्ग पार्किंग शहर के लिए लोगों के समस्या बनी हुई है। इसी रॉन्ग पार्किंग के चलते सेक्टर 15 पटेल मार्केट में बुधवार शाम जमकर बवाल हुआ। बवाल एक महिला कार ड्राइवर और एक युवक कार ड्राइवर के बीच में हुआ। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया कि घटना बुधवार शाम की है जब न्यू चंडीगढ़ की रहने वाली एक महिला अपने पति के साथ पटेल मार्केट आई हुई थी। जब वह अपना काम खत्म करके दोबारा कार के पास गई तो पाया कि उनकी कार के आगे एक अन्य कार खड़ी हुई है जिसने उनका रास्ता रोका हुआ है। महिला ने इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी। जब तक पुलिस आई तब तक रास्ता रोकने वाली कार का ड्राइवर आ गया।
ड्राइवर के आने पर महिला ने उसे बोला कि वह रूके। उन्होंने पुलिस को फोन किया है वह उनकी शिकायत करेगी। इस पर लड़के के साथ उनकी बहस हो गई। इसके बाद वह कार में बैठ गया। महिला ने उसे रोकना चाहा तो उसने कार ड्राइव करनी शुरू कर दी। महिला उसे रोकने के लिए कार के बोनट पर बैठ गई। इसके बाद युवक करीब 50 मीटर तक कार को चलाकर ले गया और महिला बोनट पर बैठी रही। इसके बाद राहगीरों ने कार को रुकवाया। वहीं, सेक्टर-11 थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।