- Hindi News
- National
- Chandigarh News Sangrur Youth Who Went To Meet Girlfriend Burnt Alive In Suspicious Condition Admitted In Chandigarh
संगरूर: गर्लफ्रेंड से मिलने गया युवक संदिग्ध हालत में जिंदा जला, चंडीगढ़ में भर्ती
संगरूर | गर्लफ्रेंड से मिलने गए एक युवक को संदिग्ध अवस्था में आग लगने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन धूरी निवासी युवक गुरध्यान का अारोप है कि लड़की की मां शिंदर कौर ने उसे आग लगाई है। सीसीटीवी फुटेज में वह आग की लपटों में घिरा दिखाई दे रहा है। पुलिस ने युवक के ब्यानों पर लड़की की मां के खिलाफ इरादा कत्ल का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। हालांकि लड़की की मां ने आरोप नकारे हैं।