- Hindi News
- National
- Chandigarh News Sania Sharma Won The Runnerup Trophy With A Perfect Card Of 67
67 के परफेक्ट कार्ड के साथ सानिया शर्मा ने जीती रनरअप ट्रॉफी
} हुनर को मिली टॉप-10 फिनिश
पंचकूला की अमेच्योर गोल्फर हुनर मित्तल ने लेग की शुरुआत टॉप स्पॉट के साथ की थी लेकिन वे इसे कायम नहीं रख सकीं। उन्होंने थर्ड राउंड में दो पार के बाद डबल बोगी झेली। छठे होल पर बोगी उन्होंने की और सेकंड नाइन में तीन बर्डी के बाद वे 9वें स्थान के साथ दिन का अंत करने में कामयाब रहीं। ओविया रेड्डी ने उनके साथ लेग का अंत किया। लखमेर परदेसी ने 75 का कार्ड लगाकर जॉइंट-11वां स्थान हासिल किया और खुशी उनके साथ इसी पायदान पर रहीं। रिया झा को 13वां स्थान मिला।
{गुरसिमर रहीं टॉप पर, वाणी को भी जॉइंट-2 पोजिशन, नेहा रहीं थर्ड, अमेच्योर सतीश 5वें स्थान पर
}चंडीगढ़. हीरो वुमन प्रोफेशनल गोल्फ टूर के छठे लेग में पंजाबी गोल्फर गुरसिमर बढ़वाल ने 69 का कार्ड लगाने के बाद टॉप स्पॉट हासिल किया। वे 215 अंकों के साथ टाइटल जीतने में कामयाब रहीं। चंडीगढ़ की सानिया शर्मा ने थर्ड राउंड में 67 का बेस्ट कार्ड लगाया। बोगी फ्री राउंड के बाद सानिया ने 217 अंक के साथ रनरअप ट्रॉफी हासिल की। वाणी कपूर ने 72 के कार्ड के बाद दिन का अंत जॉइंट-2 पोजिशन के साथ की।
गुरसिमर ने दिन की शुरुआत बर्डी के साथ की और फ्रंट नाइन में तीन बर्डी उन्हें मिली। सेकंड नाइन में एक बर्डी के बाद गुरसिमर ने 215 अंक लेकर शीर्ष स्थान हासिल किया। सिटी गोल्फर सानिया शर्मा ने दो पार के साथ शुरुआत की और तीसरे और 9वें होल पर उन्हें बर्डी मिली। सेकंड नाइन में दो पार के बाद 12वें होल पर उन्हें बर्डी मिली। चार पार के बाद अंतिम होल पर सानिया को बर्डी के साथ 67 का कार्ड मिला। वे 217 अंक के साथ रनरअप पोजिशन पर रहे। दूसरे दिन के अंत तक टॉप पर रहीं वाणी ने 217 अंकों के साथ जॉइंट-2 पोजिशन हासिल की। नेहा त्रिपाठी ने 71 के कार्ड के साथ चौथा स्थान हासिल किया। अश्मिता सतीश ने 219 अंकों के साथ 5वां और प्रणवी ने 220 अंकों के साथ छठा स्थान हासिल किया। सिद्धी कपूर ने 7वां और गौरिका बिश्नोई ने 8वां स्थान हासिल किया।