पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chandigarh News Sankirtana Done With Dholak Tongs And Chennai On Gaurpurnima

गौरपूर्णिमा पर ढोलक, चिमटा अौर छैणे के साथ किया संकीर्तन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

_photocaption_चंडीगढ़| हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे, हरे रामा हरे रामा रामा रामा हरे हरे... मंत्र का जाप करते भक्त, ढोलक चिमटा अौर छैणे के साथ नृत्य करते हुए भक्ति रस में डूबे हुए थे। गौरपूर्णिमा महोत्सव में ये प्रेम भक्ति रस, संकीर्तन में भक्तों ने अपनी हाजिरी लगाई अौर प्रभु की महिमा का गुणगान किया। इस्काॅन हरे कृष्णा धाम सेक्टर 36 में गौरपूर्णिमा महा महोत्सव का भव्य अायोजन किया गया। अकिंचन प्रियदास ने बताया कि इस उपलक्ष्य में सुबह नगर संकीर्तन निकाला गया, सेक्टर 36 में होते हुए इस्काॅन में संपूर्ण हुअा। फूलों का श्रृंगार, कथा भक्ति अाश्रय वैष्णव स्वामी महाराज वृंदावन से चैतन्य प्रभु की महिमा अौर लीलाअों का वर्णन किया। शाम को 108 परिवारों ने श्री चैतन्य महाप्रभु का महाभिषेक किया। ये महाप्रभु का महाभिषेक पंचामृत व विभिन्न प्रकार के फलों के रस से किया गया। चैतन्य महाप्रभु को 1008 व्यंजनों का भोग लगाए गए अौर महाअारती में ट्राईसिटी के सैकड़ों भक्तों ने हाजिरी लगाई।*photocaption*
खबरें और भी हैं...