एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने उत्तर भारत में विस्तार किया
जालंधर| एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने उत्तर भारत में विस्तार करते हुए जालंधर में ब्रांच ऑफिस खोला है। नई ब्रांच में प्रोटेक्शन, पेंशन, सेविंग्स व स्वास्थ्य समाधान के जरिए व्यक्तियों व सामूहिक ग्राहकों के लिए व्यापक रूप से बीमा उत्पाद उपलब्ध होंगे। गुरमीत सिंह भाटिया, रीजनल डायरेक्टर, चंडीगढ़ जोन, एसबीआई लाइफ ने ब्रांच ऑफिस का उद्घाटन किया। अश्विनी कुमार, रीजनल मैनेजर ने बताया कि बीमा उत्पादों के अलावा ग्राहकों को अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।