- Hindi News
- National
- Chandigarh News Schools And Colleges Closed In 12 States Including Chandigarh And Punjab Ipl Postponed
चंडीगढ़ और पंजाब समेत 12 राज्यों में स्कूल व काॅलेज बंद, आईपीएल टला
सुप्रीम कोर्ट जरूरी केस सुनेगा,
काेराेनावायरस से देश में दूसरी मौत हो गई है। दिल्ली की 69 साल की महिला ने वीरवार को दम तोड़ा था। शुक्रवार को डॉक्टरों ने पुष्टि की कि वह कोरोनावायरस से संक्रमित थी। उसे विदेश से लौटे बेटे से ही संक्रमण हुआ था। हालांकि, एयरपोर्ट पर स्कैनिंग के दौरान बेटे में वायरस के लक्ष्ण पकड़ में नहीं आए थे। हरियाणा, महाराष्ट्र में नए मरीज मिलने से संक्रमितों की संख्या 81 हाे गई है। हालात से निपटने के लिए चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्यप्रदेश समेत 12 राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। हालांकि, परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार होंगी। महाराष्ट्र के 5 जिलों में माॅल, सिनेमाघर, पब अाैर नाइट क्लब भी बंद रहेंगे। केंद्र सरकार ने मास्क व सैनिटाइजर को जरूरी वस्तुओं की सूची में डाल दिया है, ताकि कालाबाजारी रुक सके। इस कदम के बाद सरकार इन चीजों के उत्पादन, गुणवत्ता और डिस्ट्रिब्यूशन को नियंत्रित कर सकेगी। नियम के उल्लंघन पर 7 साल की कैद का प्रावधान है। उधर, कर्नाटक में हुई पहली मौत के बाद राज्यभर में प्रदर्शनी, मेले, कैंप, समाराेह नहीं करने के आदेश हैं। देशभर में डॉक्टरों की छुटि्टयां रद्द कर दी गई हैं।
मौतें रोकने में भारत अव्वल, 131 देशों में वायरस, डब्ल्यूएचओ ने यूरोप को कोरोना का केंद्र बताया
देश मृत्युदर
अमेरिका 5.9%
चीन 3.8%*
इटली 3.8%
ईरान 2.6%
फ्रांस 1.6%
इंग्लैंड 1.2%
भारत 0.2%
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने नेशनल इमरजेंसी घाेषित की
वाॅशिंगटन | अमेरिकी राष्ट्रपति ड्राेनाल्ड ट्रम्प ने काेराेनावायरस संक्रमण काे राेकने के लिए देश में शुक्रवार काे नेशनल इमर्जेंसी की घाेषणा कर दी है। संक्रमण से निपटने के िलए ट्रम्प ने करीब 3.70 लाख कराेड़ रुपए (50 अरब डाॅलर) के विशेष फंड की घाेषणा की है। ट्रम्प ने कहा कि चीन के बाद काेराेनावायरस दुनिया के 120 से ज्यादा देशाें में पहुंच चुका है। इसके नियंत्रण के लिए खासताैर से अभियान चलाने की जरूरत है। अमेरिकी रोग रोकथाम और नियंत्रण केंद्र के प्रमुख रॉबर्ट रेडफील्ड ने देश में काेराेनावारस से कई माैत हाेने की पुष्टि की है।
खराब माहौल में भी भारत के सिर्फ तेल में ही 3.4 लाख करोड़ रु. बचे
प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य व कोटक महिंद्रा एएमसी के एमडी निलेश शाह ने वर्तमान स्थिति में भारत को हो रहे 4 फायदों पर बात की...
पहली बार: सेंसेक्स में 4714 अंकों की रिकवरी, 5,380 का उतार-चढ़ाव
भास्कर एक्सपर्ट
बंद
निफ्टी 9955.20
365.05 (3.81%)
* चीन के आंकड़ों पर दुनियाभर की एजेंसियां शक जता रही हैं।
{ चीन में 3,176 मौतें हो चुकी हैं। शुक्रवार को चीनी सरकार ने कहा कि वह कोरोना वायरस को नियंत्रण में कर चुका है।
{चीन के बाद इटली में सबसे ज्यादा 1,016 माैतें हो चुकी हैं।
मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में पुजारी भी मास्क पहने दिखे।
एहतियात: मंदिर से मैदान तक मास्क...
मास्क-सैनिटाइजर महंगे बेचने
पर 7 साल की कैद संभव
5,123
लोगों की मौत
1,40,049
कुल संक्रमित
3 अप्रैल तक चलने वाला संसद सत्र 18 मार्च को खत्म हो सकता है, पीएम को लिखा पत्र
संसद का बजट सत्र भी कोरोना की भेंट चढ़ने वाला है। नरेंद्र जाधव समेत तीन सांसदों ने पीएम को पत्र लिखकर सत्र समाप्त करने को कहा है। सूत्रों का कहना है कि 3 अप्रैल तक चलने वाला सत्र 18 मार्च को स्थगित हो सकता है।
{विदेश से अाए सात संदिग्ध लापता: ये पंजाब आए थे। इन्हें संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
{ईरान से 44 भारतीय लाए गए: विमान काे मुंबई हवाईअड्डे पर एकांत में पार्क किया गया है। इन्हें राजस्थान के जैसलमेर के क्वेरेंटाइन सेंटर भेजने की बात कही जा रही है।
{माेदी ने सार्क देशाें से मिलकर रणनीति बनाने की अपील की: कहा-‘हम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से चर्चा करेंगे।’
भारत की तैयारी कुछ ऐसी: 30 मार्च तक श्रीलंका, फ्रांस और जर्मनी की उड़ानें रद्द की
{लखनऊ में 15 अाैर काेलकाता में 18 मार्च काे दक्षिण अफ्रीका से हाेने वाला वनडे मैच रद्द किया गया। पहले इन दोनों मैचों को बिना दर्शकाें के कराने की तैयारी चल रही थी।
{अाईपीएल की तारीख अब 29 मार्च से टालकर 15 अप्रैल कर दी गई है। यानी टूर्नामेंट 18 दिन देरी से शुरू होगा।
{सुप्रीम काेर्ट 16 मार्च से सिर्फ जरूरी मामलाें की सुनवाई करेगा। सिर्फ वकील और मुवक्किल ही कोर्टरूम जा सकेंगे।
{जेएनयू की सभी कक्षाएं, परीक्षाएं अाैर प्रायाेगिक कक्षाएं 31 मार्च तक बंद कर दी गई हैं। हालांकि, दफ्तर खुले रहेंगे। जामिया िमल्लिया इस्लामिया विवि में भी कक्षाएं बंद हुईं।
कोरोना से देश में दूसरी मौत: दिल्ली में 69 साल की महिला ने दम तोड़ा
सुधार के कारण: {यूएस स्टॉक, डाउ फ्यूचर्स का 1000 अंक सुधरना। {एशियाई व यूराेपीय बाजारों का 5% चढ़ना। {सेबी-अारबीअाई का िरस्क मैनेजमेंट पर अाश्वासन देना। {कच्चे तेल में िगरावट जारी रहना।
2008 के बाद लगा लोअर सर्किट, 3600 अंक गिरने के बाद 1325 अंक चढ़ा
मुंबई | शेयर बाजार में शुक्रवार को दो बातें पहली बार हुईं। पहली-अभूतपूर्व रिकवरी, दूसरी- सबसे बड़ा उतार-चढ़ाव। बाजार खुलते ही कोरोना के खौफ से सेंसेक्स 2,534 अंक तक गिरा। इसलिए 12 मिनट बाद ही लोअर सर्किट लगाकर ट्रेडिंग रोक दी गई। 45 मिनट बाद फिर ट्रेडिंग शुरू होते ही 3600 अंक तक लुढ़क गया। फिर अचानक रिकवरी शुरू हुई और 29,388 अंक तक गिर चुका सेंसेक्स दो घंटे में ही 34,769 तक चढ़ गया। यह 5,380 अंकों का सबसे बड़ा उतार-चढ़ाव है। दिन के आिखर में सेंसेक्स 34,103 पर बंद हुआ। यानी सबसे निचले स्तर से 4714 अंक ऊपर। यह सबसे बड़ी रिकवरी साबित हुई। वहीं, निफ्टी 1035 पाॅइंट गिरकर 8555 तक पहुंच गया। बाद में यह 365.05 अंक की बढ़त के साथ 9955.20 पर बंद हुअा।
4. मैन्युफैक्चरिंग में चीन का एकाधिकार टूट रहा
मैन्युफैक्चरिंग चीन से शिफ्ट हो रही है। भारत वहां से कंपनियों को बुला रहा है। इससे जीडीपी बढ़ेगी।
3. ब्याज दरों में कटौती संभव: दुनियाभर के केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में कटौती कर चुके हैं। आरबीआई भी ब्याज दरों में कटौती कर सकता है।
2. चीन से हवाला बंद, 89 हजार करोड़ रु. बचे
चीन के साथ हमारा व्यापार घाटा 5.18 लाख करोड़ रु. का है। इसमें हवाला आयात भी शामिल है, जो अभी बंद है। इससे 89 हजार करोड़ रु. बचे हैं।
1. कच्चे तेल से सबसे बड़ा फायदा: कच्चे तेल की कीमत 68 डॉलर प्रति बैरल से गिरकर 35 डॉलर पर आ गई हंै। इससे अब तक सरकार के 46 अरब डॉलर (3.4 लाख करोड़ रु.) बच चुके हैं।
70,733
ठीक हो चुके
 1325.34(+4.04%)
34,103.48**
लोअर सर्किट
45 मिनट तक रहा**
29,388.97 निचला स्तर
34,000
33,000
32,000
31,000
30,000
29,000
31,214.13
बाजार खुला
उच्चतम स्तर
34,769.48**
पिछला बंद
32,778.14**
4.00 बजे
2.00 बजे
12.00 बजे
9.00 बजे
10.00 बजे