पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chandigarh News Second Time Theft From Home In Sector 22 Case Registered

सेक्टर 22 में घर से दूसरी बार हुई चोरी, केस दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़| सेक्टर 22 स्थित एक ही मकान से तीन महीने में दूसरी बार चोरी हो गई है। मामले में घर के मालिक राज वर्मा की शिकायत पर सेक्टर 17 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस अभी चोर को पकड़ नहीं सकी है। घर से 5 हजार रुपए नकदी, दो हाथ की घड़ियां और 2 परफ्यूम चोरी हुए है। राज वर्मा के मुताबिक घटना के समय वह अपने पैतृक घर होशियारपुर में गए हुए थे। उन्हें उनके पड़ोस का फोेन आया। इसके बाद वह घर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। चोर का घर का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए और फिर अंदर अलमारी को तोड़कर सामान चोरी किया है। राज वर्मा ने बताया कि तीन महीनों में यह दूसरी चोरी है। इससे पहले उनके घर से टूंटियां चोरी हुई थी जिसमें केस भी दर्ज नहीं किया गया था।

वहीं दूसरी घटना में अॉस्ट्रेलियन सिटीजन ने पुलिस को शिकायत दी है कि उनके घर में काम करने वाली नौकरानी ने उनके घर से सोने के गहने चोरी कर लिए है। मामले में सेक्टर 11 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि राजबीर हिक्स अॉस्ट्रेलिया से भारत सेक्टर 15 स्थित अपनी मां को मिलने के लिए आई थी। वह 7 मार्च को वापिस आई तो पाया कि गहने चोरी हो गए है। बताया कि घर से एक सोने की चेन, सोने का पेडेंट, मोतियों का सैट, एक सैट ईयरिंग शामिल है।
खबरें और भी हैं...