पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chandigarh News Senior Superintendent Of Intelligence Murdered After Kidnapping Due To Illicit Relations

अवैध संबंधों के चलते इंटेलिजेंस के सीनियर सुपरिंटेंडेंट की किडनैपिंग के बाद हत्या

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
}कॉल डिटेल से खुली परतें...इस ब्लाइंड मर्डर को लेकर शाम तक पुलिस के हाथ खाली ही थे। लेकिन इंटेलिजेंस विभाग से पुलिस को यह इंफॉर्मेशन मिल गई थी कि मृतक कुलविंदर और वहीं काम करने वाली एक महिला में काफी सालों की दोस्ती थी। पुलिस ने मृतक की कॉल डिटेल खंगालनी शुरू कर दी थी और पुलिस ने घटनास्थल से डंप डाटा भी उठा लिया था। चंद घंटों की जांच के बाद पुलिस को आरोपियों का पता लग गया। इसके बाद पुलिस ने महिला व इकबाल के नाम केस दर्ज कर लिया।

सेक्टर-76 में पंजाब के इंटेलिजेंस आॅफिस में काम करने वाले सीनियर सुपरिंटेंडेंट कुलविंदर सिंह का खून से सना शव एयरपोर्ट से देहड़ी को जाते मेन रोड के किनारे मिला। मृतक की जेब से मिले दस्तावेज व आईकार्ड से उसकी पहचान हो पाई। इसके बाद पुलिस ने सेक्टर-43 स्थित मृतक के घरवालों को सूचित किया।

बुधवार सुबह करीब 11 बजे किसी राहगीर ने शव को सड़क किनारे जमीन पर गिरा देखा तो पुलिस को सूचित किया। एसएचओ सोहाना दलजीत सिंह अपनी टीम के साथ पंहुचे और अन्य अधिकारियों ने भी तुरंत घटनास्थल का जायजा लिया। देर शाम तक पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी भी सुलझा ली। आरोपियों को पकड़ने के लिए सेक्टर-23 चंडीगढ़ और संगरूर में पुलिस भेजी दी गई थी। समाचार लिखे जाने तक महिला पकड़ी जा चुकी थी। पुलिस ने एक शीतल नाम की महिला और संगरूर के इकबाल सिंह नाम के शख्स के खिलाफ सोहाना पुलिस स्टेशन में एफआईआर नंबर-77 आईपीसी की धारा 302 और 34 के तहत केस दर्ज कर लिया था। मृतक का पूरी रात फोन बंद और घर से गायब होने के कारण घरवालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने गत शाम सेक्टर-43 सरकारी क्वार्टरों में रहने वाले सीनियर सुपरिंटेंडेंट कुलविंदर सिंह को बहाने से घर से बाहर बुलाया। इसके बाद इकबाल अपने साथियों के साथ उसे शराब पिलाने के लिए एक नजदीक के होटल में ले गया। आरोपियों ने वहां पर देर रात तक शराब पी और उसके बाद कुलविंदर सिंह को घर छोड़ने के बहाने अपनी गाड़ी में बैठाकर मोहाली शहर से होते हुए एयरपोर्ट रोड की ओर ले गए। वहां पर आरोपियों ने एयरपोर्ट राउंड अबाउट से गांव देहड़ी को जाते मार्ग पर कुलविंदर सिंह का पहले गला घोटने का प्रयास किया, लेकिन जब वे सफल नहीं हो पाए तो आरोपियों ने उसके सिर के पीछे किसी तेजधार हथियार से दो बार वार किया। आरोपी कुलविंदर को वहीं सड़क से थोड़ी दूर खाली जगह में फेंककर चले गए। ज्यादा खून बहने के कारण कुलविंदर की मौत हो गई। मंगलवार रात को कत्ल को अंजाम दिया गया।

}संगरूर के रहने वाले इकबाल सिंह की तलाश में पुलिस कर रही छापेमारी

}महिला करेगी खुलासा, वह जानती थी इकबाल मर्डर करेगा या नहीं...
बुधवार देर रात सोहाना थाना प्रभारी ने सेक्टर-23 स्थित इस महिला के घर पर रेड की और महिला को सारी बात बताई। लेकिन महिला का यही कहना था कि वह नहीं जानती थी कि इकबाल किसी का मर्डर कर सकता है। देर रात तक पुलिस महिला से पूछताछ करने में जुटी हुई थी। वहीं पुलिस पार्टी इकबाल को पकड़ने के लिए संगरूर भी रवाना हो गई थी।


}दोनों में अनबन हुई तो इकबाल की हुई एंट्री... पुलिस के अनुसार जब करीब ढाई साल पहले किसी बात को लेकर कुलविंदर और महिला सहकर्मी दोस्त की आपस में अनबन हो गई। इसके बाद महिला की जिंदगी में इकबाल सिंह ने एंट्री ली। बताया गया कि महिला की बेटी और आरोपी इकबाल सिंह की बेटी एक ही कॉलेज में एक ही क्लास में पढ़ती थी और दोनों युवतियां आपस में दोस्त थी। इसके बाद अपनी बेटी के माध्यम से इकबाल सिंह बेटी की क्लासमेट युवती की मां से मिला और धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई। यह दोस्ती काफी गहरी हो चुकी थी। इधर, कुलविंदर सिंह के साथ भी ठीक हो गई और अब इकबाल के साथ भी थी। यह भी बताया गया कि इकबाल को यह बात पता था कि महिला और कुलविंदर सिंह काफी पुराने दोस्त हैं। इसलिए जब भी इन दोनों में अनबन होती तो वह सुलह भी करवाता। लेकिन अब कुलविंदर उसकी आंखों में रड़कने लगा था।


के कारण घरवालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने गत शाम सेक्टर-43 सरकारी क्वार्टरों में रहने वाले सीनियर सुपरिंटेंडेंट कुलविंदर सिंह को बहाने से घर से बाहर बुलाया। इसके बाद इकबाल अपने साथियों के साथ उसे शराब पिलाने के लिए एक नजदीक के होटल में ले गया। आरोपियों ने वहां पर देर रात तक शराब पी और उसके बाद कुलविंदर सिंह को घर छोड़ने के बहाने अपनी गाड़ी में बैठाकर मोहाली शहर से होते हुए एयरपोर्ट रोड की ओर ले गए। वहां पर आरोपियों ने एयरपोर्ट राउंड अबाउट से गांव देहड़ी को जाते मार्ग पर कुलविंदर सिंह का पहले गला घोटने का प्रयास किया, लेकिन जब वे सफल नहीं हो पाए तो आरोपियों ने उसके सिर के पीछे किसी तेजधार हथियार से दो बार वार किया। आरोपी कुलविंदर को वहीं सड़क से थोड़ी दूर खाली जगह में फेंककर चले गए। ज्यादा खून बहने के कारण कुलविंदर की मौत हो गई। मंगलवार रात को कत्ल को अंजाम दिया गया।

}2006 से थी महिला से दोस्ती... पुलिस सूत्रों के अनुसार सीनियर सुपरिंटेंडेंट कुलविंदर और महिला की दोस्ती 2006 से थी। महिला का अपने पति के साथ केस चल रहा था। इसी दौरान उसकी दोस्ती अपने ही आॅफिस में तैनात कुलविंदर सिंह से हो गई। लेकिन पिछले कुछ समय से महिला की जिंदगी में एक नया दोस्त आ गया था। करीब 53 साल का संगरूर के एक गांव का रहने वाला इकबाल अपनी बेटी की पढ़ाई को लेकर चंडीगढ़ आया था। बताया गया कि वह यहां पर प्राॅपर्टी का काम भी करता है।
खबरें और भी हैं...