पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एसजीजीएस एल्युमनी बॉयज की टीम बनी चैंपियन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

| Basketball |**

}चंडीगढ़. श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज सेक्टर-26 में चल रहे तीन दिवसीय साहिबजादा अजीत सिंह मेमोरियल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का रविवार को समापन हो गया। इस टूर्नामेंट में बॉयज की 8 और गर्ल्स की 6 टीमों ने हिस्सा लिया। बॉयज कैटेगरी में एसजीजीएस एल्यूमनी की टीम चैंपियन रहीं। उन्होंने फाइनल मुकाबले में एसजीजीएस कॉलेज टीम को हराकर चैंपियन की ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं, बॉयज कैटेगरी में गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-1 पंचकूला की टीम तीसरे स्थान पर रही। उन्होंने थर्ड प्लेस के लिए हुए मैच में मोदी कॉलेज पटियाला को हराया। वहीं, गर्ल्स कैटेगरी में जीजीएससीडब्ल्यू सेक्टर-26 की टीम चैंपियन बनी। उन्होंने फाइनल मुकाबले में आरकेएसडी कैथल को हराकर टाइटल जीता। फाइनल मैच में जीजीएससीडब्ल्यू की टीम ने 48-26 के अंतर से जीत हासिल की। वहीं, राजिंदरा कॉलेज की टीम तीसरे स्थान पर रही। उन्होंने थर्ड प्लेस के लिए हुए मुकाबले में एसए जैन कॉलेज को 37-19 से हराया।
खबरें और भी हैं...