श्री कृष्ण सेवा सोसायटी ने बांटे गिलोय के पाैधे
चंडीगढ़ | जय मधुसूदन जय श्री कृष्ण सेवा सोसायटी चंडीगढ़ की अाेर से होली के पावन अवसर पर करोना वायरस से बचने योग्य औषधि गिलोय बांटी गई। करोना वायरस के प्रभाव से संपूर्ण मानव जगत बुरी तरह भयभीत है और इसका कुप्रभाव कई जगहों पर जारी है। इसी क्रम में कुछ औषधीय पौधों के माध्यम से लोगों के बीच सोसायटी ने कई सहयोगी संस्थाओं के साथ मिलकर करोना वायरस के दुष्प्रभाव से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया और गिलोय नामक अमृत तुल्य औषधीय बेल को अपने सामान्य जीवन में लाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया। संस्था के अध्यक्ष पूर्व पायलट इंजीनियर प्रभु नाथ शाही ने बताया कि गिलोय बहुत ही उपयोगी औषधीय अमरबेल है जो हमारे प्रतिरोधक क्षमता को और सशक्त बनाती है।