स्नो रग्बी टीम ने जीता गोल्ड, सिटी में हुआ वेलकम
}चंडीगढ़. खेलो इंडिया विंटर गेम्स-2020 में चंडीगढ़ ने गोल्ड मेडल जीता है और टीम पीयू ने स्नो रग्बी मेन चैंपियनशिप में टॉप पोजिशन हासिल किया। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में खेली जा रही चैंपियनशिप में चंडीगढ़ के बॉयज ने किसी को अपने से आगे निकलने का मौका नहीं दिया। बिहार को सिल्वर मेडल मिला जबकि जम्मू एंड कश्मीर की टीम ने ब्रॉन्ज मेडल के साथ फिनिश किया। पंजाब यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर स्पोर्ट्स डॉ. परमिंदर सिंह ने विजेता टीम को जीत दर्ज करने पर बधाई दी।