सोनालिका का ट्रैक्टर निर्यात 5.8 फीसदी बढ़ा
चंडीगढ़| सोनालिका और सोलिस ट्रैक्टर्स के निर्माता इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने फरवरी में गत वर्ष 1507 ट्रैक्टर्स की तुलना में 1595 ट्रैक्टर्स की बिक्री के साथ निर्यात में 5.8 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने इंडस्ट्री में अपना वर्चस्व कायम रखते हुये इस अवधि में 7.2 फीसदी की वॉल्यूम ग्रोथ और 4.2 फीसदी का मार्केट शेयर में वृद्धि की है। इसके साथ ही कंपनी का अब मार्केट शेयर 23.5 फीसदी का हो गया है।