पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chandigarh News Spring Fest Of Panchkula Canceled Pu Orders Not To Hold Conference

पंचकूला का िस्प्रंग फेस्ट रद‌्द, पीयू ने कॉन्फ्रेंस न करने के दिए आदेश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस ने पूरे संसार को हिलाकर रख दिया है। डब्ल्यूएचओ ने इसे महामारी घोषित कर दिया है। इस वायरस की वजह से बड़े से बड़े कार्यक्रम भी रद‌्द हो रहे हैं। ट्राईसिटी में कोरोना का एक भी केस सामने नहीं आया है, फिर भी यहां कार्यक्रम रद‌्द हो रहे हैं। पंचकूला में हर साल सेक्टर-5 के टाउन पार्क में होने वाला स्प्रिंग फेस्ट इस बार कोरोना वायरस की वजह से कैंसिल कर दिया गया है। ये फैसला एचएसवीपी व पंचकूला नगर निगम की ओर से वीरवार को लिया गया। इसके अलावा पीयू में होने वाले प्रोग्राम भी कैंसिल कर दिए गए हैं।

स्प्रिंग फेस्ट 14 और 15 मार्च को होना था। अधिकारी नहीं चाहते कि भीड़ के चलते किसी को कोरोना वायरस का शिकार होना पड़े।

}पीजीआई फैकल्टी, पैरामेडिकल स्टाफ वायरस पीड़ित देशों से वापस आने पर 14 दिन घर रहें : जगत राम

कोरोना वायरस को महामारी घोषित होते ही पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. जगत राम ने अलर्ट जारी किया है। पीजीआई के सभी फैकल्टी, रेजिडेंट, रिसर्च स्कालर, पैरामेडिकल स्टाफ को विशेष निर्देश दिए गए है कि वे कोरोना वायरस से प्रभावित देशों से आए हैं तो 14 दिनों तक घर में ही रहें। उन्हें इसकी सूचना अपने संबंधित हेड आफ डिपार्टमेंट को देनी होगी। इसमें नाम, निवास स्थान, आने-जाने की तारीख आदि का विवरण शामिल है। यदि कोई लक्षण मिलता है तो इलाके के हेल्थ केयर वर्कर को अपने नजदीक के हेल्थ केयर सेंटर को सूचित करेगा।

पीयू में होने वाले स्टूडेंट के फेस्ट \\\"आगाज\\\' पर भी है संकट

चंडीगढ़ | पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट काउंसिल की ओर से होने वाले आगाज आदि फेस्ट को लेकर खतरा पैदा हो गया है। काउंसिल ने अधिकारियों से बात की है कि फेस्ट का बजट 31 मार्च के बाद तक के लिए बढ़ा दिया जाए, ताकि कोरोना वायरस का खतरा कम होने के बाद वह फेस्ट कर सकें, लेकिन उनको इस बात की इजाजत नहीं दी गई है।

यूनिवर्सिटी के कार्यकारी वाइस चांसलर प्रो. शंकरजी झा के आदेश पर कंप्यूटर सेंटर के डायरेक्टर ने एक सर्कुलर जारी किया है, जिसे इसे अपनाने के लिए कहा गया है। यह सर्कुलर असल में सफदरगंज अस्पताल का है, जिसमें उन्होंने किसी भी तरह की कॉन्फ्रेंस या प्रोग्राम कराने की मनाही की है और मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ के आदेश का हवाला दिया है। ऐसा ही आदेश यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन ने भी पहले ही जारी किया है।

}स्टूडेंट्स ने गमलों को मास्क लगा दिया मैसेज-भीड़भाड़ वाली जगह पर जाएं तो सावधानी बरतें

आओ मिलकर लड़ें इस वायरस से...

कोरोना का डर

कॉन्फ्रेंस या प्रोग्राम कराने की मनाही की है और मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ के आदेश का हवाला दिया है। ऐसा ही आदेश यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन ने भी पहले ही जारी किया है।


श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज में कन्वोकेशन रद‌्द...

श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज सेक्टर-26 ने अपनी कन्वोकेशन अनिश्चितकालीन समय के लिए रद्द कर दी है। वाइस चांसलर एक मीटिंग में पहले ही कह चुके हैं कि कार्यक्रम करवाने वाले लोग इस बात की जिम्मेदारी लें कि किसी तरह का भी इन्फेक्शन होने की संभावना प्रोग्राम में नहीं रहेगी।

}एक ही परिवार के चार संदिग्ध पीजीआई में हुए एडमिट, रिपोर्ट नेगेटिव आने पर डिस्चार्ज...

पीजीआई में हरियाणा के कैथल से आए कोरोना वायरस के चार संदिग्ध मरीजों को वीरवार को एडमिट किया गया। इनमें दो एडल्ट और दो बच्चे इनके संपर्क में आए थे। इनकी रिपोर्ट नेगेटिव आने की वजह से इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। यह सभी 8 मार्च को इटली से वापस लौटे थे। वहीं जीएमसीएच-32 में सेक्टर-32 में सेक्टर-45 का एक संदिग्ध मरीज दाखिल है। उसकी रिपोर्ट फिलहाल नहीं आई है। माना जा रहा है कि शुक्रवार सुबह तक उसकी रिपोर्ट आ जाएगी।

_photocaption_पंचकूला सेक्टर-20 द गुरुकुल स्कूल ने िस्प्रंग फेस्ट की पूरी तैयारी कर रखी थी। वीरवार को एचएसवीपी की टीम
\\\"बेस्ट गार्डन\\\' थीम के तहत स्कूल में मुआयना करने पहुंची थी। लेकिन शाम को फेस्ट रद‌्द करने का फैसला हो गया। इस बार स्कूल के स्टूडेंट्स ने गमलों को इंसान का रूप दिया और मास्क भी लगाया। इसके पीछे मकसद संदेश देना था कि भीड़ वाली जगह पर जाएं तो सुरक्षा के लिए मास्क जरूर लगाएं। फोटो }अशोक कुमार*photocaption*
खबरें और भी हैं...