- Hindi News
- National
- Chandigarh News Stay Positive You Will Get Energy From This Your Work Will Also Improve
पाॅजिटिव रहो तो इससे खुद को एनर्जी तो मिलेगी ही, आपका काम भी बेहतर होगा
}आंतरिंक शांति से सफलता को महसूस कर सकते हैं...
अपनी किताब के बारे में विवेक अत्रे ने कहा कि सफलता का सही मतलब ये नहीं होता कि अपेक्षाओं और इच्छाओं में ही फंसकर रह जाओ और आज ज्यादातर यही हो रहा है। आंतरिंक शांति और आनंद की सच्ची भावना से ही सफलता को महसूस आप कर सकते हैं। अत्रे ने यहां कहा पेरेंट्स से भी अपील की है कि युवाओं को ये समझाना जरूरी है कि लाइफ सिर्फ एक पहचान पहनाने के लिए बारे में नहीं है बल्कि लंबे समय तक अलग-अलग सफलताएं हासिल करते हुए पहचान बनाने का नाम है। अत्रे ने इस किताब में अपनी लाइफ में बतौर क्रिकेटर, इंजीनियर, आईएएस आॅफिसर और अब मोटिवेशनल स्पीकर के तौर पर अलग-अलग पहलुओं को लेकर बताया है।
पाॅजिटिव रहो, इससे खुद को तो एनर्जी मिलेगी ही और जो आप काम करोगे वो भी बेहतर तरीके से पूरा कर पाओगे। जिंदगी में सफल होने के लिए कुछ इसी तरह की बातों और प्रेरक किस्सों को लेकर पूर्व आईएएस आॅफिसर व मोटिवेशनल स्पीकर विवेक अत्रे की नई किताब फाइडिंग सक्सेस विद इन-52 लाइफ स्किल्स का रविवार को विमोचन किया गया। सीआईआई सेक्टर-31 में इस किताब का विमोचन यूटी चंडीगढ़ के एडवाइजर टू एडमिनिस्ट्रेटर मनोज परिदा, जनरल वीपी मलिक(रिटायर्ड) और एडवाइजर की प|ी लिपि परिदा भी मौजूद थी। इस किताब में युवा भारतीयों के लिए 52 लाइफ स्किल्स के बारे में जानकारी दी गई है जिनका मकसद ये कि युवा अपनी किस्मत कहीं ढूंढे नहीं बल्कि अपने अंदर इसको पहचाने और खुद इसको सफलता की तरफ को लिखें। इस किताब में विवेक अत्रे ने अपनी आईएएस के दौरान अलग अलग पोस्टिंग के दौरान के कुछ किस्से भी शामिल किए हैं जिसके जरिए उन्होंने बताया है कि किस तरह से कभी कभी बहुत गंभीर माहौल में भी अगर छोटी छोटी पाॅजिटव चीजें की जाएं तो तनाव भी कम होता है और इससे जिस काम को करने के लिए आप तनाव में थे वो भी ज्यादा बेहतर तरीके से पूरा होता है।
यहां पर जनरल वीपी मलिक(रिटायर्ड) ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए सभी को नाॅलेज के साथ साथ पाॅजिटिव रहने की सोच होना भी जरूरी है जिससे वो बढ़िया तरीके से कम्यूनिकेशन में तो सही होता है साथ ही अलग अलग स्थितियों को संभालने की उनकी क्षमता में भी बढ़ोतरी होती है।