स्ट्राइड्स कंज्यूमर ने उत्तर भारत में विस्तार किया
कंज्यूमर हैल्थकेयर कंपनी स्ट्राइड्स कंज्यूमर प्राइवेट ने भारत के बाजारों में कदम रखने की घोषणा की है। यह कंपनी दक्षिण एवं पूर्वी भारत के क्षेत्रों में सफलतापूर्वक विस्तार कर चुकी है। कंपनी ने दो खास उत्पाद लांच किए हैं, जिनमें निक्सिट और ज्वाइंटफ्लेक्स है। स्ट्राइड्स कंज्यूमर के सीईओ सुबोध मारवाह ने कहा कि नए इलाकों में हमारा विस्तार यह जाहिर करता है कि हम अपने ब्रांड और उत्पादों को देश के हर ग्राहक तक पहुंचाना चाहते हैं।
सुबोध मारवाह ने कहा कि भारत का कंज्यूमर हैल्थकेयर सेक्टर 3 अरब डॉलर का है और यह 2024 तक दोगुना हो जाएगा। एनआरटी का वर्तमान बाजार 156 करोड़ रुपए का है और अनुमान है कि 2023 तक यह 450 करोड़ तक पहुंच जाएगा। हम लगातार नए उत्पाद भी ला रहे हैं।