पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्टूडेंट्स को ज्यादा शीट भरने से नहीं मिलते हैं अच्छे नंबर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्टूडेंट्स स्ट्रैस फ्री रहें इसके लिए दैनिक भास्कर की ओर से एग्जाम उत्सव: यहां हर सवाल का जवाब मिलेगा कैंपेन चलाया जा रहा है। कैंपेन के तहत गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-40 की हिंदी टीचर कमलेश पठानिया से बात की। वह यूटी एजुकेशन डिपार्टमेंट की ओर से हिंदी की सब्जेक्ट एक्सपर्ट भी हैं। उन्होंने टिप्स दिए कि वह कैसे एग्जाम के आखिरी दिनों में तैयारी करें। 12वीं हिंदी का एग्जाम 20 मार्च को होना है। कमलेश ने कहा कि स्ट्रेस फ्री हो कर पेपर की तैयारी करने के लिए सिर्फ एनसीईआरटी की किताबों से पढ़े।

बायोलॉजी एग्जाम में पहली बार आए 5 मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन

चंडीगढ़| सीबीएसई की आेर से शनिवार को 12वीं के बायोलॉजी का एग्जाम हुआ। बायोलॉजी का पेपर पूरी तरह से एनसीईअारटी की बुक से आया। पहले बार एग्जाम में मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन (एमसीक्यू) आए। बायोलॉजी सब्जेक्ट के एक्सपर्ट डॉ. अरविंद गोयल ने बताया कि कुछ सवाल काॅन्सेप्ट बेस्ड थे और टॉपिक्स की डीप नॉलेज की जरूरत थी। हालांकि कुछ सवाल ऐसे थे जो एनसीईआरटी लाइनों और फैक्ट्स पर आधारित थे उदाहरण के लिए, ग्रास इकोसिस्टम में प्राइमरी प्रोड्यूसर्स की संख्या पर आधारित और दूसरा बायोप्सी और हिस्टोपैथोलॉजी द्वारा कैंसर का पता लगाना। यह पहली बार था कि पेपर में एक-एक मार्क्स के पांच एमसीक्यू पेश किए गए थे। डॉ. अरविंद ने कहा कि एमसीक्यू आसान थे और स्टूडेंट्स को ये 5 मार्क्स आसानी से स्कोर करने में मदद करेंगे। विभिन्न सवालों में काफी इंटरनल चॉइस स्टूडेंट्स के लिए एक बड़ी मदद रही। पेपर लंबा नहीं था और कई स्टूडेंट्स समय से पहले ही इसे खत्म कर सके। कुल मिलाकर पेपर आसान रहा और जिन स्टूडेंट्स की एनसीईआरटी की किताब में अच्छी पकड़ रही, उन्हें अच्छा स्कोर करने में आसानी होगी।

}हिंदी सब्जेक्ट के स्टूडेंट्स के लिए इम्पॉर्टेन्ट टिप्स


} पेपर शुरू करने से पहले 15 मिनट पूरे पेपर को ध्यान से पढ़े। फिर सभी सवालों के मुताबिक अपना समय निर्धारित करें। सबसे पहले उन सवालों को सॉल्व करें जो आपको अच्छे से आते है।

} सवाल अगर अलग-अलग भाग से है तो भी उन्हें उसी क्रम में ही लिखने की कोशिश करें। लिखते समय वर्ड लिमिट्स का भी ध्यान दें। इस से आप समय पर अपना पूरा पेपर हल कर पाएंगे।

} समय से पहले अगर आपका पेपर पूरा हो जाता है तो बचे हुए समय में अपनी आंसर शीट को ध्यान से पढ़े और जांच लें कि कोई सवाल आप से छूट तो नहीं गया। इस से आप छोटी-छोटी गलतियां करने से बचते हैं।

न आने वाले सवालों को इस तरह से करें

पेपर में कुछ सवाल ऐसे है जो आपको अच्छी तरह नहीं आते तो उसे अंत में लिखने के लिए वहां पर जगह छोड़ दे ना कि सवाल को ही छोड़ दें। सवाल में उस के पाठ से जुड़ा कुछ भी लिखे क्योंकि आप के द्वारा उन सवालों के उत्तर पूरा सही ना हो, सिर्फ कुछ अंश सही है तो आपको कुछ न कुछ नंबर आसानी से मिल जाते हैं। जो आपको पास होने या अच्छे नंबर लाने में अपनी प्रमुख भूमिका निभाते हैं।

}व्याकरण में ऐसे कर सकते हैं अाप अच्छा स्कोर

हिंदी टीचर कमलेश पठानिया ने कहा कि व्याकरण जिसमें बच्चे अच्छे नंबर ला सकते हैं, अगर वह थोड़ा इस तरफ ध्यान दें। अपठित गद्यांश और काव्यांश के सवालों में उत्तर लिखते समय कम शब्दों में जवाब दें क्योंकि कई बार बच्चे काफी लंबे उत्तर लिखते हैं। उनका ये मानना है कि ज्यादा शीट भरने से उन्हें ज्यादा अच्छे नंबर मिलते हैं। लेकिन ऐसा अब नहीं है, बल्कि ज्यादा लंबे जवाब लिखने की वजह से उनके कई सवाल छूट जाते हैं। व्याकरण में अनुच्छेद, पत्र लेखन में भी शब्दों की सीमा का ध्यान रखें। अनुच्छेद के पॉइंट्स बनाकर उनको हाईलाइट कर उसको एक्सप्लेन करें। पत्र को शुरू कैसे करना है, विषय कितने शब्दों में लिखना है, उसका अंतिम भाग कैसे पूरा करना है, इन बातों को ध्यान में रखकर पत्र लिखें।

 }डॉ. अरविंद गोयल

 }कमलेश पठानिया
खबरें और भी हैं...